फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   pipe line, oil stolen, tanker overturn

मथुरा-जालंधर पाइप लाइन में वॉल्व लगाकर कर रहे थे तेल चोरी, पेट्रोलिंग टीम देखकर भागे, जल्दबाजी में टैंकर पलटा

Tue, 22 Dec 2020 01:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 01:02 AM IST
विज्ञापन
pipe line, oil stolen, tanker overturn
मथुरा-जालंधर पाइप लाइन में तेल चोरी करने के दौरान भागते हुए गड्ढे में पलटा आरोपियों का टैंकर। - फोटो : Sonipat
खरखौदा। इंडियन आयल कार्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) की मथुरा-जालंधर पाइप लाइन में मंडोरा के पास वॉल्व लगाकर तेल चोरी करने का खुलासा हुआ है। पेट्रोलिंग टीम जब जांच करते हुए मौके पर पहुंची तो चोर पाइप लाइन से तेल को चोरी कर रहे थे। वह टीम को देखकर तेल टैंकर लेकर भागे, लेकिन जल्दबाजी में टैंकर पलट गया और तेल खेतों में बिखर गया। हालांकि चोर पकड़ में आने से पहले फरार हो गए। आईओसीएल के सहायक प्रबंधक की शिकायत पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

आईओसीएल की पाइप लाइन मथुरा से जालंधर जाती है। वह खरखौदा क्षेत्र के विभिन्न गांवों से होकर गुजरती है। तड़के करीब चार बजे जब इस पाइप लाइन का प्रेशर कम हुआ तो रात को गश्त कर रही टीम मंडोरा में ही थी। जब टीम मंडोरा के खेतों में पहुंची तो तेल चोरी कर रहे लोग दिखाए दिए। वह टीम को देखकर जल्दबाजी में टैंकर को लेकर मौके से भागने लगे। लेकिन इसी दौरान टैंकर कच्चे रास्ते पर खेतों में पलट गया और चोरी किया गया तेल भी खेत में ही बिखर गया। जिसके बाद चोर मौके से फरार हो गए। सहायक प्रबंधक अभिषेक का कहना है कि पाइप लाइन में तेल है, ज्वलनशील होने के चलते इससे कभी भी दुर्घटना हो सकती है। पुलिस ने टैंकर और अन्य सामान को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

11 दिसंबर को भी यहीं हुई थी चोरी
कंपनी के सहायक प्रबंधक अभिषेक का कहना है कि 11 दिसंबर को भी मंडोरा में इसी जगह पर पाइप लाइन में वॉल्व लगाकर तेल की चोरी की जा रही थी। उसके पास ही अब नए सिरे से वॉल्व लगाकर तेल की चोरी की जा रही थी। मामले की शिकायत पुलिस को देते हुए पाइप लाइन से वॉल्व हटाकर उसकी मरम्मत की जा रही है। साथ ही मरम्मत के दौरान पुलिस सुरक्षा भी मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
गांव मंडोरा के पास मथुरा-जांलधर पाइप लाइन में चोरी की शिकायत मिली है। घटनास्थल पर कैंटर भी मिला है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
- बिजेंद्र कुमार, थाना प्रभारी, खरखौदा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed