फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Pickup driver arrested with three hundred boxes of liquor

Sonipat News: तीन सौ पेटी शराब के साथ पिकअप चालक गिरफ्तार

Tue, 22 Jul 2025 01:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 22 Jul 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Pickup driver arrested with three hundred boxes of liquor
फोटो : 20: सोनीपत में शराब तस्करी के मामले में गिरफ्तार आरोपी। स्रोत पुलिस प्रवक्ता - फोटो : rajori news
सोनीपत। शराब की तस्करी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 300 पेटी शराब बरामद हुई है। चालान कर पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। आरोपी धीरज बिहार के जिला बेगूसराय के गांव मंसूरचक का रहने वाला है।
विज्ञापन

पुलिस को जानकारी मिली थी कि धीरज पिकअप गाड़ी में शराब लेकर आईटीआई चौक के रास्ते मुनीरपुर जा रहा है। पुलिस टीम ने आईटीआई चौक पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी।इस समय वहां से गुजर रही बोलेरो गाड़ी को रोककर उसकी तलाशी ली तो उसमें से भारी मात्रा में शराब बरामद हुई। गाड़ी में पव्वा वाली देसी शराब की 300 पेटियां मिली हैं। पुलिस ने धीरज से लाइसेंस और परमिट मांगा तो वह नहीं दिखा सका। धीरज के खिलाफ थाना सिविल लाइन सोनीपत की पुलिसने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed