फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   PhD, postgraduate and dual degree entrance examination will start from August 13

पीएचडी, स्नातकोत्तर व ड्यूल डिग्री की प्रवेश परीक्षा 13 अगस्त से शुरू

Thu, 11 Aug 2022 01:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
PhD, postgraduate and dual degree entrance examination will start from August 13
सोनीपत। दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मुरथल में पीएचडी, स्नातकोत्तर व ड्यूल डिग्री की प्रवेश परीक्षा 13 अगस्त से शुरू होगी। परीक्षा का आयोजन तीन सत्रों में किया जाएगा। विश्वविद्यालय प्रबंधन का कहना है कि परीक्षा समाप्त होने वाले दिन वेबसाइट पर प्रश्नों के उत्तर डाल दिए जाएंगे। 19 अगस्त को प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ.एमएस धनखड़ ने कहा कि पीएचडी, स्नातकोत्तर व ड्यूल डिग्री की प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन 13 व 14 अगस्त को किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन तीन सत्रों में किया जाएगा। पहला सत्र 9:30 से 11:30 तक, दूसरा सत्र 12:15 से दोपहर के 2:15 बजे तक व तीसरा सत्र तीन से पांच बजे तक रहेगा। परीक्षार्थी को परीक्षा प्रारंभ होने से 30 मिनट पूर्व परीक्षा केंद्र में पहुंचना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन

तीनों सत्रों में इन पाठ्यक्रमों की होगी परीक्षा
पहला सत्र
13 अगस्त को पहले सत्र में एमटेक इलेक्ट्रिक पॉवर सिस्टम, एमटेक हाईवे इंजीनियरिंग, एमआर्क सस्टेनेबल आर्किटेक्चर, एमटेक जैव प्रौद्योगिकी, एमए अंग्रेजी व ड्यूल डिग्री बीएससी-एमएससी भौतिक विज्ञान की प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा सत्र
दूसरे सत्र में एमटेक इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग, एमटेक इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग(वीएलएसआई डिजाइन), एमटेक मैकेनिकल इंजीनियरिंग, एमटेक केमिकल इंजीनियरिंग, एम प्लान अर्बन एंड रिजनल प्लानिंग, ड्यूल डिग्री बीएससी-एमएससी रसायन विज्ञान व पीएचडी के सभी प्रोग्राम की प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
तीसरा सत्र
तीसरे सत्र में एमटेक बॉयो मेडिकल इंजीनियरिंग, एमटेक एनर्जी एंड एनवायरमेंट मैनेजमेंट, दो वर्षीय एमबीए, ड्यूल डिग्री बीएससी-एमएससी गणित, ड्यूल डिग्री बीएससी-एमएससी जैव प्रौद्योगिकी की प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
0
14 अगस्त को होंगी ये परीक्षाएं
14 अगस्त को 9:30 से 11:30 बजे तक वाले सत्र में एमएससी गणित, एमएससी एनवायरमेंट साइंस व बीबीए-एमबीए ड्यूल डिग्री की प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। 12:15 से 2:15 बजे वाले दूसरे सत्र में एमटेक कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग, एमएससी रसायन विज्ञान व बीसीए की प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। तीन से पांच बजे वाले तीसरे सत्र में एमएससी जैव प्रौद्योगिकी, एमएससी भौतिक विज्ञान व ड्यूल डिग्री बीए-एमए अंग्रेजी की प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
0
परीक्षा के बाद उत्तर का मिलान कर सकेंगे विद्यार्थी
परीक्षा नियंत्रक डॉ. धनखड़ ने कहा कि उत्तर पुस्तिका के तीन भाग होंगे। पहला भाग स्कैनिंग, दूसरा परीक्षा नियंत्रक कार्यालय के लिए, जबकि ओएमआर का तीसरा भाग परीक्षार्थी के लिए होगा। ताकि वह वेबसाइट पर उत्तर डालने के बाद अपने उत्तरों का मिलान कर सकें। अगर किसी भी परीक्षार्थी को प्रश्न पत्र से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत है, तो वह लिखित में coe@dcrustm.org पर दे सकता है। शिकायत परीक्षा समाप्त होने के 12 घंटे के अंदर ही देनी होगी, अन्यथा शिकायत स्वीकार नहीं की जाएगी।

वर्जन
विश्वविद्यालय में 13 अगस्त से शुरू होने वाली परीक्षाओं के लिए पूरी तैयारी कर ली है। परीक्षा केंद्र में किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लाना मना है, पेन भी विश्वविद्यालय की तरफ से दिया जाएगा। परीक्षा के समय वीडियोग्राफी कराई जाएगी। परीक्षा के लिए विश्वविद्यालय के नए शैक्षणिक सत्र में दो केंद्र बनाए गए हैं।
डॉ. एमएस धनखड़, परीक्षा नियंत्रक, डीसीआरयूएसटी, मुरथल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed