फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   person admitted to de-addiction center in Kharkhoda die due to beating 

Sonipat: नशा मुक्ति केंद्र में हुई थी मरीज की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर मिले चोट के 23 निशान, अब हत्या का मामला दर्ज

Sun, 22 May 2022 11:42 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 22 May 2022 11:42 AM IST
सार

करनाल के पुंडरी निवासी रामपाल को चार मई की सुबह खरखौदा सीएचसी में लाया गया था जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया था। मृतक की पत्नी रेणु ने नशा मुक्ति केंद्र संचालक व कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है। 

विज्ञापन
person admitted to de-addiction center in Kharkhoda die due to beating 
मृतक रामपाल। - फोटो : फाइल

विस्तार

खरखौदा में सोनीपत मार्ग पर स्थित नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती व्यक्ति की मौत गिरने से नहीं हुई थी। उसे बुरी तरह पीटा गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर चोट के 23 निशान मिलने के बाद अब उसके परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर शिकायत दी है। पुलिस ने हत्या, षड्यंत्र और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


करनाल के पुंडरी निवासी रामपाल को चार मई की सुबह खरखौदा सीएचसी में लाया गया था जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया था। मृतक के भाई जयपाल ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की मांग की थी। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर उसमें रामपाल के शरीर पर चोट के 23 निशान पाए गए हैं। जिसके बाद मृतक की पत्नी रेणु ने नशा मुक्ति केंद्र संचालक व कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है। 
विज्ञापन


उसका आरोप है कि उन्होंने अपने पति रामपाल को 30 अप्रैल को ही नशा मुक्ति में भर्ती कराया था। जहां पर उनके साथ बुरी तरह पिटाई की गई। उसका देवर व बेटा जब उसके पति से मिलने आए तो उन्हें मिलने नहीं दिया गया। उनसे 50 हजार रुपये की मांग की गई। नहीं देने पर उसके पति के साथ कोई अनहोनी होने की धमकी दी गई थी। उसके पति ने उन्हें 2900 रुपये भी दिए थे। अन्य पैसे जल्द देने को कहा था। उसके बाद भी उसके पति पर हमला किया गया। जिस पर पुलिस ने हत्या समेत विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed