फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Female students showcased their talent in competitions on Sadbhavana Diwas.

Sonipat News: सद्भावना दिवस पर छात्राओं ने प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा

Fri, 21 Aug 2026 01:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Female students showcased their talent in competitions on Sadbhavana Diwas.
फोटो : सोनीपत के सावित्रीबाई फुले राजकीय कन्या महाविद्यालय खरखौदा में मनाए गए सद्भावना दिवस पर
खरखौदा। सावित्रीबाई फुले राजकीय कन्या महाविद्यालय में कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग, हरियाणा की युवा शाखा के संयुक्त तत्वावधान में सद्भावना दिवस मनाया गया। प्राचार्य प्रो. अनिल कुमार के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं के लिए भाषण, नारा लेखन और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताएं करवाई गईं।
विज्ञापन

भाषण प्रतियोगिता में छात्राओं ने सामाजिक सद्भाव, सह-अस्तित्व, विविधता में एकता और राष्ट्रीय एकता जैसे विषयों पर विचार रखे। नारा लेखन और पोस्टर के माध्यम से भी छात्राओं ने एकता, शांति और सद्भावना का संदेश दिया।
विज्ञापन

यूथ नोडल ऑफिसर डॉ. सारिका, एनएसएस इकाई और विशेष दिवस सेल के संयुक्त तत्वावधान में हुए कार्यक्रम में छात्राओं को विभिन्न धर्मों, भाषाओं और संस्कृतियों का सम्मान करते हुए मिल-जुलकर रहने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य प्रो. अनिल कुमार ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं में सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्र के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने में सहायक हैं। उन्होंने छात्राओं से सद्भावना और राष्ट्रीय एकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed