{"_id":"62586dce7fc422405e25cf6b","slug":"performing-sports-in-discipline-is-the-hallmark-of-a-good-player-dushyant-chautala-sonipat-news-rtk643925011","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुशासन में खेल का प्रदर्शन करना ही अच्छे खिलाड़ी की पहचान : दुष्यंत चौटाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुशासन में खेल का प्रदर्शन करना ही अच्छे खिलाड़ी की पहचान : दुष्यंत चौटाला
विज्ञापन
आंवली गांव में आयोजित खेल प्रतियोगिता में पहुंचे उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को पगड़ी पहनाकर
- फोटो : Sonipat
हार-जीत खेल का हिस्सा है। हार-जीत की भावना से ऊपर उठकर पूरी ईमानदारी व अनुशासन के साथ खेल का प्रदर्शन करना ही अच्छे खिलाड़ी की पहचान होती है। जो खिलाड़ी ईमानदारी व अनुशासन के साथ खेलता है, वह जरूर कामयाब होता है। यह बात उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला वीरवार को आंवली गांव में पूर्व विधायक किताब सिंह मालिक की स्मृति में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों व ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कही। इस दौरान महिला कबड्डी में पानीपत के मतलौडा की टीम ने हिसार के बोबवा की टीम को 32-28 अंक से हराया।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि गठबंधन सरकार की खेल नीति का ही परिणाम है कि प्रतियोगिताओं में प्रदेश के खिलाड़ी सबसे आगे आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि टोक्यो ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों में अधिकतर पदक प्रदेश के खिलाड़ियों ने जीते हैं। आज सरकार की ओर से ओलंपिक में पदक जीतने वाले खिलाड़ी को जो प्रोत्साहन राशि दी जाती है, उतनी राशि देश के किसी भी अन्य राज्य में नहीं दी जाती है। उप मुख्यमंत्री ने प्रतियोगिता में लड़कियों का खेल देखते हुए कहा कि आज उन्हें बहुत खुशी हो रही है कि प्रदेश की छोरियां भी बहुत मेहनत के साथ खेल रही हैं। प्रदेश के लड़के ही नहीं, लड़कियां भी खेलों के क्षेत्र में प्रदेश का नाम विश्व पटल पर गौरवान्वित कर रही हैं। इसलिए अभिभावकों को चाहिए कि वह लड़कियों को भी लड़कों के बराबर सुविधाएं मुहैया करवाकर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करें।
उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने आंवली गांव निवासी साहिल का प्रो कबड्डी में चयन होने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण आंचल में बहुत अधिक खिलाड़ी होते हैं, लेकिन गांव में सुविधाओं के अभाव के कारण वे आगे नहीं बढ़ पाते। इसलिए उन खिलाड़ियों को खेलों में आगे बढ़ाने व गांव में ही सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए सरकार द्वारा खेल नर्सरियां खोली जा रही हैं। इसके अलावा गांव में ओपन जिम भी खोले जा रहे हैं। उप मुख्यमंत्री के सामने महिला कबड्डी का फाइनल मुकाबला मतलौडा और बोबवा की टीमों के बीच हुआ जिसमें मतलौडा की टीम ने बोबवा की टीम को 32-28 अंक से हराकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन
इस दौरान जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक पदम दहिया, जजपा के राष्ट्रीय सचिव भूपेंद्र मलिक, चेयरमैन पवन खरखौदा, जिला महिला अध्यक्ष अंजू बाला खटक, बबीता दहिया, सुमित राणा, बरोदा हलका अध्यक्ष शीलू खासा, गोहाना हलका अध्यक्ष नरेंद्र गहलावत, बरोदा युवा हल्का अध्यक्ष राकेश मलिक, खरखौदा युवा हलका अध्यक्ष इंद्रजीत रिढाऊ, सोनीपत हलका अध्यक्ष संदीप गहलावत, जिला प्रधान महासचिव जयकंवार सेवली, जजपा जिला प्रवक्ता जोनी लठवाल, जजपा जिला कार्यालय सचिव सतीश दुभेटा, मीना गहलावत, प्रताप गुढा, डॉ. राममेहर राठी, कुलदीप मलिक, अशोक मोर, जितेंद्र अहलावत, अनिल मान, रीना शर्मा, रितेश शर्मा आदि मौजूद रहे।