फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   People's trust in BJP's policies and intentions has further strengthened: Pawan

जनता का भरोसा भाजपा की नीति और नीयत पर और मजबूत हुआ : पवन

Mon, 05 Jan 2026 01:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 05 Jan 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
People's trust in BJP's policies and intentions has further strengthened: Pawan
फोटो :06: सोनीपत के खरखौदा स्थित फरमाणा में कबड्‌डी अकादमी के उद्घाटन के दौरान खिलाड़ी को आशीर्व
खरखौदा। विधायक पवन खरखौदा ने कहा कि जिस उत्साह और बड़ी संख्या में हलके के लोगों ने रैली में भागीदारी निभाई उससे यह स्पष्ट हो गया है कि जनता का भरोसा भाजपा की नीतियों और विकासपरक सोच पर लगातार मजबूत हो रहा है। विधायक पवन खरखौदा ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीढ़ बताया। वह रविवार को खरखौदा में कार्यकर्ताओं से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसी भी संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं के समर्पण, मेहनत और निष्ठा पर निर्भर करती है। उन्होंने आह्वान किया कि भाजपा की नीतियों और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। योजनाओं का वास्तविक लाभ तभी मिलेगा जब अंतिम व्यक्ति तक उनकी जानकारी पहुंचे।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि रैली से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी खुश होकर खरखौदा हलके के लिए विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण तोहफों और घोषणाओं की सौगात दी। इन घोषणाओं को धरातल पर उतारना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फरमाणा गांव में कबड्डी अकादमी का उद्घाटन

फरमाणा गांव में विधायक पवन खरखौदा ने कबड्डी अकादमी का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज के समय में खेलों के क्षेत्र में भी युवाओं के लिए उज्ज्वल भविष्य के अवसर उपलब्ध हैं। यदि युवा पूरी मेहनत, लगन और अनुशासन के साथ अभ्यास करें तो सफलता निश्चित रूप से उनके कदम चूमती है। विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रभावी कदम उठा रही है। गांवों में खेल सुविधाओं के विस्तार से युवा न केवल शारीरिक रूप से सशक्त बन रहे हैं बल्कि प्रदेश और देश का नाम भी रोशन कर रहे हैं। उन्होंने युवाओं से पढ़ाई के साथ खेलों में भी रुचि लेने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed