फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   People under 60 were taking old age pension, 15 were found fake

Sonipat News: 60 से कम उम्र के लोग ले रहे थे वृद्धावस्था पेंशन, 15 फर्जी मिले

Tue, 10 Dec 2024 01:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 10 Dec 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
People under 60 were taking old age pension, 15 were found fake
सैनीपुरा स्थित सैनी धर्मशाला में क्षेत्र के वृद्धावस्था व दिव्यांग पेंशन का लाभ ले रहे लोगों के दस्तावेजों की जांच के लिए विशेष शिविर लगाया गया। शिविर में स्वास्थ्य, नगर निगम व समाज कल्याण विभाग से अधिकारियों की गठित की गई टीम ने पेंशन लाभार्थियों के रिकाॅर्ड व दस्तावेजाें की जांच की। नगर निगम के लेखा अधिकारी सुनील हुड्डा व क्षेत्रीय कर अधिकारी राजेंद्र चुघ ने कर्मचारियों के साथ 98 पेंशन लाभार्थियों के दस्तावेजों की जांच की।
विज्ञापन

शिविर में दस्तावेजों की जांच के दौरान 15 फर्जी पेंशन लाभार्थी फर्जी पाए गए। यह पेंशनधारक आयु पूरी होने से पहले ही वृद्धावस्था पेंशन का लाभ ले रहे थे। दस्तावेजों की जांच में किसी की उम्र 55 वर्ष मिली तो किसी की आयु 50 साल से कम पाई गई। अधिकारियों का कहना है कि ऐसे लोगों के खिलाफ कार्यवाही करने के साथ पेंशन के रुपयों की रिकवरी भी की जाएगी।
विज्ञापन

वहीं, शिविर में 66 लोगों के दस्तावेज सही पाए गए। शेष 17 पेंशनधारकों के रिकॉर्ड की जांच चल रही है। वृद्धावस्था व दिव्यांग पेंशन लाभार्थियों के रिकॉर्ड व दस्तावेजों की जांच के लिए विशेष शिविर प्रारंभ हो चुके हैं। 9 दिसंबर से 17 जनवरी तक 20 दिन लगने वाले शिविर का सोमवार को पहला दिन रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुल 1,98,941 लोग ले रहे विभिन्न श्रेणियों में पेंशन का लाभ
जिले में फिलहाल कुल 1,98,941 लोग विभिन्न श्रेणियों के तहत पेंशन योजनाओं का लाभ उठा रहे हैं। इनमें से 1,19,419 लोग वृद्धावस्था तो 11,318 पात्र दिव्यांग पेंशन श्रेणी के तहत मासिक भत्ते का लाभ ले रहे हैं। अब प्रशासन की ओर से जिला के वृद्धावस्था व दिव्यांग पेंशन लाभार्थियों के रिकाॅर्ड व दस्तावेजाें की जांच करवाई जा रही है। शिविर में पेंशन पात्र लोगाें के आयु प्रमाण को लेकर जन्म प्रमाण पत्र या स्कूल प्रमाण पत्र के साथ मतदान पहचान पत्र व आधार कार्ड की जांच की गई। इनका रिकॉर्ड के साथ मिलान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed