फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   People of three colonies upset over drinking water shortage, raised slogans

पेयजल किल्लत पर बिफरे तीन कॉलोनियों के लोग, नारेबाजी कर दिया धरना

Thu, 31 Mar 2022 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
People of three colonies upset over drinking water shortage, raised slogans
सोनीपत। गर्मी शुरू होते ही शहर के रेलवे लाइन पार (पश्चिमी) क्षेत्र में पानी का संकट गहराने लगा है। तीन कालोनियों के लोगों ने बुधवार को पार्षदों के साथ मिलकर अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) कार्यालय परिसर स्थित डीआरडीए हॉल के बाहर नारेबाजी की। साथ ही मालवीय नगर के लोगों ने एक घंटा धरना दिया।
विज्ञापन

डीआरडीए हॉल में निगम की हाउस की बैठक चल रही थी। बाहर लोग पानी की समस्या को लेकर नारेबाजी कर रहे थे। लोगों ने कहा कि शास्त्री कॉलोनी व मयूर विहार में दो साल पहले पेयजल लाइन बिछाई थी, लेकिन उनके घरों में अब भी कभी-कभी ही पानी आपूर्ति हो रही है। साथ ही सीवर सफाई व गली के निर्माण को लेकर अधिकारियों को शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। हाउस की बैठक से बाहर आकर मेयर निखिल मदान व विधायक सुरेंद्र पंवार ने लोगों को शांत किया और जल्द ही उनकी समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

सबसे पहले शास्त्री कॉलोनी व मयूर विहार के लोग पेयजल आपूर्ति, सीवर सफाई व गली निर्माण की मांग को लेकर डीआरडीए हॉल के बाहर पहुंचे। वहां पहुंचने पर उन्होंने पार्षद बिजेंद्र मलिक के नेतृत्व में नारेबाजी करना शुरू कर दिया। कॉलोनीवासी सुनील, पूनम, रामनिवास का कहना था कि कॉलोनियों में पानी आपूर्ति के लिए पाइप लाइन बिछाए हुए दो साल से ज्यादा समय हो चुका है। लोगों ने कनेक्शन भी ले रखे है, लेकिन पाइप लाइन से पानी आपूर्ति कभी-कभी हो रही है। साथ ही पानी निकासी न होने के कारण गलियां टूट रही हैं। गलियों का निर्माण करने में निगम की ओर से अनदेखी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेयजल लाइन बंद करने का आरोप लगा दिया धरना
बुधवार दोपहर 12 बजे मालवीय नगर के लोग पेयजल समस्या को लेकर पहुंचे और डीआरडीए हॉल के बाहर करीब एक घंटे तक धरना दिया। उन्होंने कहा कि निगम की ओर से पेयजल लाइन बंद कर रखी है। पेयजल लाइन खुलवाने के लिए निगम के अधिकारी कोई कदम नहीं उठा रहे। लाइन बंद होने के कारण कई सालों से पानी आपूर्ति प्रभावित है। लाइन खुलवाने के लिए वह दो बार सीएम विंडो पर भी शिकायत कर चुके हैं। निगम पार्षद मनजीत गहलावत के साथ जननायक जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष सचिन लाठिया, रेखा, कमला समेत अन्य लोगों ने कहा कि पानी आपूर्ति प्रभावित होने के कारण परेशानी हो रही है। धरने पर निगम अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी होती रही। दोपहर एक बजे विधायक सुरेंद्र पंवार व आयुक्त धर्मेंद्र सिंह बैठक से उठकर बाहर आए। इसके बार उन्होंने एक्सईएन निजेश कुमार को बैठक से बाहर बुलाया। एक्सईएन निजेश कुमार ने कहा कि पेयजल लाइन की जांच कराने के बाद जल्द पानी आपूर्ति शुरू कराई जाएगी। साथ ही लोगों ने एक्सईएन से गलियों की निर्माण की मांग भी रखी।

वर्जन
सेक्टर-23 में जल शोधन प्लांट पर फिल्टरों की सफाई हो रही है। सफाई नहीं होने से कम पानी की आपूर्ति हो रही थी। सफाई का काम पूरा होने के बाद पानी आपूर्ति बेहतर हो जाएगी। पांच दिन में निगम की ओर से काम पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद लोगों को पेयजल किल्लत का सामना नहीं करना पड़ेगा।
धर्मेंद्र सिंह, आयुक्त नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed