{"_id":"6a199dff408f164a690a80dd","slug":"people-of-basant-vihar-are-facing-drinking-water-crisis-for-15-days-after-pressing-the-new-line-sonipat-news-c-197-1-snp1003-154688-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: नई लाइन दबाने के बाद 15 दिन से पेयजल संकट से जूझ रहे बसंत विहार के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: नई लाइन दबाने के बाद 15 दिन से पेयजल संकट से जूझ रहे बसंत विहार के लोग
Fri, 29 May 2026 07:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 29 May 2026 07:39 PM IST
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के गन्नौर स्थित बसंत विहार में पाइप लाइन दबाने के बाद सप्लाई हुआ दूषित पानी। स
संवाद न्यूज एजेंसी
गन्नौर। बसंत बिहार स्थित निरंकारी भवन वाली गली के अंतिम छोर पर रहने वाले लोग 15 दिन से दूषित पेयजल की सप्लाई से परेशान हैं। गली में जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से नई लाइन दबाने के बाद से लोगों को गंदा पानी मिल रहा है। लोगों का आरोप है कि विभागीय लापरवाही के कारण भीषण गर्मी में पीने के साफ पानी के लिए तरसना पड़ रहा है।
गलीवासी दयानंद, सुरेश और महेंद्र आदि ने बताया कि नई लाइन दबाने के बाद से सप्लाई का पानी पूरी तरह दूषित आ रहा है। पानी इतना गंदा है कि वह पीने योग्य नहीं है। लोगों ने बताया कि समस्या के समाधान के लिए कई बार जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई।
गलीवासियों का कहना है कि जनस्वास्थ्य मंत्री ने गर्मी के मौसम में लोगों को सुचारु पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हुए हैं और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। इसके बावजूद गन्नौर में हालात सुधरने का नाम नहीं ले रहे। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। गलीवासियों ने विभाग से जल्द पाइप लाइन की जांच कर स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की है।