फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   People expressed their anger due to sewer overflow in Sector-15 for two months

Sonipat News: सेक्टर-15 में दो माह से सीवर ओवरफ्लो होने से लोगों ने जताया रोष

Mon, 26 May 2025 12:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 26 May 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
People expressed their anger due to sewer overflow in Sector-15 for two months
फोटो 01. सोनीपत के सेक्टर-15 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में घरों व दुकानों के आगे भरे सीवर के पानी को
सोनीपत। सेक्टर-15 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में दो माह से सीवर ओवरफ्लो है। इससे घरों व दुकानों के सामने पानी भरने से परेशान लोगों ने रविवार को एकत्रित होकर प्रशासन के खिलाफ रोष जताया। साथ ही उन्होंने प्रशासन से जल्द सीवर के मैनहोल की सफाई कर पानी की निकासी कराने की मांग उठाई।
विज्ञापन

सेक्टरवासी राजेश कुमार, राजीव बत्रा, रघबीर बंसल, राजरानी ने बताया कि ओल्ड हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने करीब 20 साल पहले सीवर लाइन बिछाई थी। उसके बाद सीवर व्यवस्था की सफाई करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया।
विज्ञापन

उनका आरोप है कि वह मेयर से लेकर विधायक तक इस मामले की शिकायत कर चुके हैं। उसके बाद न नगर निगम प्रशासन कदम उठा रहा और न ही हुडा प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। सीवरों की सफाई पैसे देकर करानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टरवासी गोपाल, जितेंद्र, अनिल रंगा व राजेश खुराना ने बताया कि समय पर सीवरों की सफाई नहीं हो रही है। घर से निकलते ही सड़क पर दूषित पानी भरा रहता है। उनकी दुकानदारी भी प्रभावित हो रही है। स्कूल जाने वाले बच्चे भी काफी परेशान हैं। अधिकारियों को शिकायत करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं की जा रही है।
उनका आरोप है कि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से सेक्टरों में बेहतर सुविधाएं देने का दावा किया जाता है। उसके बाद भी सीवर ओवरफ्लो होने की समस्या को दूर नहीं किया जा रहा है। अधिकारियों की अनदेखी का खामियाजा आमजन को भुगतना पड़ रहा है। उनकी मांग है कि जल्द ही उनकी समस्या का समाधान किया जाएगा।

--
मेरे पास सीवर ओवरफ्लो होने से संबंधित शिकायत नहीं आई है। सेक्टर-15 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में अगर सीवर ओवरफ्लो है तो जांच करवाकर कर्मचारियों से सीवर लाइन की सफाई कराई जाएगी।
-पवन कुमार, कार्यकारी अभियंता, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed