फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Peepal and banyan trees cut from panchayat land, case against sarpanch

Sonipat News: पंचायती जमीन से काटे पीपल व बरगद के पेड़, सरपंच पर मुकदमा

Mon, 11 Nov 2024 03:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 11 Nov 2024 03:28 AM IST
विज्ञापन
Peepal and banyan trees cut from panchayat land, case against sarpanch
सोनीपत। गांव बिंदरौली के सरपंच पर पंचायती जमीन से पीपल व बरगद के पेड़ काटने का आरोप लगा है। सरपंच के खिलाफ बीडीपीओ राई ने कुंडली थाना में शिकायत दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


बीडीपीओ सुरेंद्र आर्य ने पुलिस को बताया कि बिंदरौली गांव की पंचायती जमीन से पीपल व बरगद के पेड़ काटने की जानकारी मिली थी। मामले की शिकायत सीएम विंडो पर की गई थी। सीएम विंडो की शिकायत के आधार पर इसकी जांच कराई गई। सरपंच से पूछताछ करने पर लिखित में बयान दिया कि उनकी जानकारी के मुताबिक पेड़ काटे गए हैं। बीडीपीओ ने कहा कि सरपंच जयकरण के लिखित में स्वीकार करने की वजह से यह पुष्टि हो गई कि पेड़ काटे गए हैं। जांच में सरपंच जयकरण पर आरोप साबित हो गए। अब बीडीपीओ की शिकायत के आधार पर सरपंच जयकरण के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। कुंडली थाना प्रभारी इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार ने बताया कि टीम मामले में साक्ष्य जुटाकर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed