{"_id":"66985c276891e7a6bc0cc724","slug":"patwarkhanas-remained-closed-due-to-strike-of-patwaris-people-upset-sonipat-news-c-197-1-snp1003-121484-2024-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: पटवारियों की हड़ताल के चलते बंद रहे पटवारखाने, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: पटवारियों की हड़ताल के चलते बंद रहे पटवारखाने, लोग परेशान
विज्ञापन
सोनीपत। हैबिटेट क्लब में पटवारी के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने आरोपी बलबीर को गिरफ्तार कर लिया और उसे अदालत में पेश कर दो दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इसके बाद पटवारियों ने हड़ताल वापस लेने का एलान कर दिया। जिलेभर के पटवारी वीरवार से काम पर लौटेंगे। पटवारियों और कानूनगो के हड़ताल पर होने के कारण बुधवार को जिलेभर में राजस्व से संबंधित कार्य ठप रहे।
पटवारियों के कार्यालयों पर ताले लटके रहे, जिसके कारण पटवारखाने में आए फरियादियों को परेशानी हुई। इसके बाद मायूस होकर वापस लौट रहे हैं। लोगों के रिहायशी प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र, इंतकाल समेत कई काम नहीं हो सके। पुलिस की तरफ से आरोपी की गिरफ्तारी के बाद दि रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन की जिला कार्यकारिणी ने हड़ताल वापस ली।
जैनपुर सर्कल के पटवारी अशोक ने पुलिस को बताया था कि वह सोमवार शाम हैबिटेट क्लब स्थित कार्यालय में थे। इस दौरान गांव मच्छरौला निवासी बलबीर वहां आया था। उसने न्यायालय सहायक कलेक्टर प्रथम श्रेणी एवं नायब तहसीलदार के आदेश की कॉपी दी और स्वयं तैयार करवा कर लाए गए नक्शे-ग पर हस्ताक्षर करने के लिए कहा।
विज्ञापन
अशोक का आरोप है कि इस पर उन्होंने आपत्ति जताई और कार्यालय रिकार्ड के नक्शे से मिलान कर खुद नक्शा तैयार करने की बात कही। इस पर आरोपी भड़क गया था। वह गाली-गलौज करने लगा। उन्होंने टोका तो वह मेज पर रखे रिकाॅर्ड को इधर-उधर फेंकने लगा और हमला कर दिया। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। मंगलवार को पटवारियों ने समाधान शिविर में जाकर डीसीपी से आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की थी। बुधवार को पटवारी व कानूनगो ने हड़ताल रखी, जिसकी वजह से राजस्व संबंधित कार्य ठप रहे।
मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया था आरोपी
सिटी थाना प्रभारी महेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मंगलवार को ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।