फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Patwaris and lawmen extended their strike till 25

Sonipat News: पटवारियों व कानूनगो ने 25 तक बढ़ाई हड़ताल

Fri, 19 Jan 2024 11:14 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 19 Jan 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
Patwaris and lawmen extended their strike till 25
सोनीपत लघु सचिवालय के गेट पर हड़ताल के दौरान पटवारियों व कानूनगो के साथ प्रदर्शन करते सर्व कर्म
सोनीपत। पटवारियों व कानूनगो ने सरकार से वार्ता न होने के चलते अपनी हड़ताल अब 25 जनवरी तक बढ़ाई है। पे-ग्रेड बढ़वाने समेत अन्य मांगों को लेकर 79 पटवारी व 20 कानूनगो 3 जनवरी से हड़ताल पर हैं। शुक्रवार को पटवारियों व कानूनगो के समर्थन में सर्व कर्मचारी संघ व रिटायर्ड कर्मचारी संघ के सदस्यों ने प्रदर्शन किया और लघु सचिवालय में तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। तहसील परिसरों में कन्वेंस डीड व ट्रांसफर डीड की रजिस्ट्री जारी रही। 5500 से ज्यादा इंतकाल लंबित होने के कारण लोग कार्यालय से चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन

दि रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन हरियाणा के आह्वान पर जिले में 79 पटवारी व 20 कानूनगो हड़ताल पर हैं। जिसकी वजह से राजस्व विभाग के काम प्रभावित हो रहे हैं। सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान देशराज नैन के नेतृत्व में जिला कार्यकारिणी व रिटायर्ड कर्मचारी संघ के सदस्यों ने पटवारियों व कानूनगो की मांगों का समर्थन किया। जिला प्रधान देशराज नैन ने पटवारियों की मांगों को जायज ठहराया। एसोसिएशन के जिला प्रधान सन्नी दहिया ने कहा कि पटवारियों की हड़ताल के चलते फर्द के कार्य, कोर्ट में जमानत लेने का काम, ऋण सहित अन्य जरूरी कार्य प्रभावित रहे।
विज्ञापन

जिला प्रधान सन्नी दहिया ने बताया कि पटवारियों व कानूनगो ने 26 दिसंबर 2022 से लेकर 4 जनवरी 2023 तक हड़ताल रखी थी। 4 जनवरी 2023 को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वार्ता कर उनकी पे ग्रेड 3200 रुपये करने का वादा करते हुए हड़ताल समाप्त करवाई थी। एक साल बीतने के बावजूद सरकार ने वादा पूरा नहीं किया। पटवारियों और कानूनगो को पहले की तरह 2400 रुपये पे ग्रेड मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कानूनगो व पटवारियों की हड़ताल के चलते तहसील परिसरों में रजिस्ट्री प्रक्रिया जारी रही। शुक्रवार को कन्वेंस डीड व ट्रांसफर डीड की 113 रजिस्ट्री हो सकी। जमीन की फर्द पर पटवारियों की ओर से हस्ताक्षर नहीं किए जा रहे। जिससे ग्रामीण व शहरी क्षेत्र की रजिस्ट्री रूक गई। विभाग में करीब 47 हजार फाइलें लंबित है। इंतकाल, फर्द, वसीयतनामा, नक्शे, जाति, आय, रिहायशी व अन्य तरह के प्रमाणपत्र नहीं बन पाए। इसके अलावा जमीन पैमाइश, भूमि रिकॉर्ड, फसलों का सत्यापन आदि के कार्य नहीं हुए।

तहसील रजिस्ट्री हुई

सोनीपत 76
खरखौदा 20
गोहाना 7
गन्नौर 6
राई ---
खानपुर कलां 4
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed