फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Patwaris and Kanungos staged a sit-in, and land survey work stalled.

Sonipat News: पटवारियों व कानूनगो ने दिया धरना, जमीन गिरदावरी का कार्य रहा ठप

Fri, 10 Oct 2025 02:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 10 Oct 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Patwaris and Kanungos staged a sit-in, and land survey work stalled.
फोटो 18: सोनीपत ​लघु सचिवालय में धरना स्थल पर नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते पटवारी व कानूनगो।
सोनीपत। लघु सचिवालय परिसर में पटवारियों व कानूनगो की ओर से वीरवार को धरना दिया गया। नवनियुक्त पटवारियों के लिए की गई मुख्यमंत्री घोषणा का अब तक नोटिफिकेशन जारी न किए जाने के विरोध में पटवारियों व कानूनगो धरने पर बैठे। धरनास्थल पर नायब तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपा गया।
विज्ञापन

जिले के पटवारियों के हड़ताल पर रहने से वीरवार को पटवारखानों पर ताले लटके रहे। खेतों में जमीन गिरदावरी का कार्य पूर्ण रूप से ठप रहा। इससे आय, जाति, निवास प्रमाणपत्र, फर्द के कार्य आदि कामकाज प्रभावित हुए। लोगों ने धरनास्थल पर पहुंचकर अपने जरूरी कागजातों का सत्यापन कराया।
विज्ञापन

धरने की अध्यक्षता कर रहे दि रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव सन्नी दहिया ने कहा कि 7 जनवरी को पंचकूला में मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त पटवारियों के लिए प्रशिक्षण की समय अवधि डेढ़ साल के बजाय एक साल करने, प्रशिक्षण की समय अवधि को सर्विस पीरियड में शामिल करने और प्रशिक्षण अवधि के दौरान पूरा वेतनमान देने की घोषणा की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 माह बीतने के बाद भी अब तक उनकी मांग को पूरा नहीं किया गया है। जिससे पटवारियों व कानूनगो में रोष है। प्रदेश महासचिव एवं जिला प्रधान सन्नी दहिया ने बताया कि भू अभिलेख हरियाणा के निदेशक की ओर से जारी पत्र अनुसार प्रशिक्षु पटवारियों के पेपर भी नहीं लिए जा रहे है।

प्रशिक्षु पटवारियों को 1 अक्तूबर से तीन माह के लिए सर्कल का स्वतंत्र प्रभार दिया जाना था, लेकिन अभी तक नहीं दिया गया है। एसोसिएशन ने सरकार से अनुरोध किया कि प्रशिक्षु पटवारियों के लिए जल्द नोटिफिकेशन जारी किया जाए। जिससे राज्यभर के पटवारियों, कानूनगो व प्रशिक्षु पटवारियों को काली दिवाली न मनानी पड़े। अन्यथा दिवाली पर्व के बाद हड़ताल का एलान कर दिया जाएगा।
इस दौरान पटवारी मनीष, अनिल, धर्मेंद्र, बिजेंद्र, पवन शर्मा, कानूनगो राजेश मलिक, आजाद सिंह व जगदीश भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed