{"_id":"6966a6a259932008db010813","slug":"patients-will-be-identified-by-their-colorful-opd-slips-sonipat-news-c-197-1-snp1008-148151-2026-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: रंग-बिरंगी ओपीडी की पर्ची से होगी मरीजों की पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: रंग-बिरंगी ओपीडी की पर्ची से होगी मरीजों की पहचान
Wed, 14 Jan 2026 01:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 14 Jan 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
सामान्य अस्पताल में बुजुर्गों के लिए जारी की जाने वाली ओपीडी की पर्ची। इस पर हरे रंग की पट्टी ह
- फोटो : अमर उजाला
गोहाना। सब डिवीजन के सामान्य अस्पताल में अब मरीजों को उनकी रंग-बिरंगी पर्ची से पहचाना जाएगा। इसे एक पेज से बढ़ा कर दो पेज का कर दिया है। इन पर अलग-अलग रंग की पट्टियां मेडिकल स्टाफ का काम आसान करेंगी।
सामान्य अस्पताल में करीब 500 मरीज जांच कराने आते हैं। यहां मेडिसन के अलावा, आंखों व दांतों की देखभाल के साथ स्त्री रोग विशेषज्ञ की सुविधा उपलब्ध है। रोजाना 10 महिलाओं का प्रसव कराया जाता है।
यहां आने वाले कई मरीज हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, दिल की बीमारी या दूसरी अन्य गंभीर व पुरानी बीमारियों से पीड़ित होते हैं। इन सब की समय व नियमानुसार जांच होती है।
विज्ञापन
एक पेज की पर्ची जल्द भरती थी
पहले एक पेज की ओपीडी पर्ची होती थी जोकि जल्द भर जाती थी। लोगों को नई पर्ची बनवानी पड़ती थी। कई मरीज इनको खो भी देते थे। इससे डॉक्टरों को भी हिस्ट्री जानने में दिक्कत होती थी। पर्ची में जांच, दवा व उपचार की सारी जानकारी होती है। इसे ध्यान में रखते हुए, दो पेज की ओपीडी पर्चियां लागू की गई हैं। अब मरीज को बार-बार कतार में नहीं लगना होगा।
रंगों का होगा महत्व
मोटे कागज और अलग-अलग रंग की पट्टियों का लाभ मरीजों को मिलेगा। हरी पट्टी वाली ओपीडी पर्चियां सीनियर सिटीजन के लिए होगी तो गुलाबी पट्टी वाली गर्भवती महिलाओं के लिए होगी। वहीं नीले रंग की पट्टी वाली पर्ची सामान्य मरीजों के लिए होंगी। इससे डॉक्टरों और स्टाफ के लिए मरीज की कैटेगरी पहचानना आसान होगा और प्राथमिकता के आधार पर इलाज करने में सुविधा होगी। हरी और गुलाबी पट्टी वाली पर्चियां निशुल्क हैं। नीले रंग की पट्टी वाली पर्ची का 5 रुपये शुल्क देना होगा।
जिला मुख्यालय से जारी की गई दो पेज की ओपीडी पर्ची का इस्तेमाल मरीजों के लिए करना शुरू कर दिया है। इसके प्रयोग से दवाओं का बेवजह दोहराव रुकेगा और मरीज की हालत समझने में लगने वाला समय भी कम होगा। सभी टेस्ट और इलाज का रिकॉर्ड एक साथ होने से आगे के इलाज की दिशा सही से तय हो सकेगी
- डॉ. विनोद कुमार, आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी, सिविल हॉस्पिटल, गोहाना

सामान्य अस्पताल में बुजुर्गों के लिए जारी की जाने वाली ओपीडी की पर्ची। इस पर हरे रंग की पट्टी ह- फोटो : अमर उजाला