{"_id":"656398e99405f7641802f734","slug":"patients-suffering-from-cough-cold-and-fever-doubled-sonipat-news-c-197-1-snp1003-9935-2023-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: खांसी, जुकाम और बुखार के मरीज दोगुना हुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: खांसी, जुकाम और बुखार के मरीज दोगुना हुए
Mon, 27 Nov 2023 12:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 27 Nov 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
फोटो 05- सोनीपत के गोहाना के नागरिक अस्पताल में दवा लेते मरीज। संवाद
गोहाना। सर्दी बढ़ने के साथ उपमंडल नागरिक अस्पताल में खांसी, जुकाम व बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। मरीजों को मुफ्त में दवा उपलब्ध कराने के लिए वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी ने मुख्यालय से दवा की मांग भेजी है। अस्पताल के औषधालय में करीब 120 साल्ट उपलब्ध हैं।
उपमंडल नागरिक अस्पताल में अब 100 से अधिक मरीज खांसी, जुकाम व बुखार से पीड़ित पहुंच रहे हैं। इन मरीजों के इलाज के लिए एंटी बायोटिक, पीसीएम व अन्य दवा की आवश्यकता अधिक रहती है। रोजाना मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। इससे दवा की खपत बढ़ी हुई है। ऐसे में वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी ने रोजाना इस्तेमाल वाली दवा का स्टॉक बढ़ाने के लिए मुख्यालय में मांग भेजी है।
सर्दी के समय दोगुना हुए मरीज
नागरिक अस्पताल की ओपीडी में सामान्य दिनों में बुखार के 40 से 50 मरीजों की ओपीडी होती थी, लेकिन अब आकड़ा दोगुना हो गया है। रोजाना 100 से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं, जो खांसी, जुकाम व बुखार से पीड़ित हैं। इन मरीजों को मुफ्त दवा उपलब्ध कराने के लिए औषधालय में पर्याप्त स्टॉक रखने के लिए वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी के निर्देश जारी किए हैं। साथ ही चिकित्सकों को मरीजों को बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
दिन-रात के तापमान में काफी अंतर आने के कारण बीमारियां बढ़ने लगी है। नागरिक अस्पताल में ओपीडी बढ़ी हुई है। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए दवा की मांग मुख्यालय में भेजी है। जिससे मरीजों को इलाज के दौरान मुफ्त दवा उपलब्ध हो सके। -डाॅ. संजय छिक्कारा, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी, नागरिक अस्पताल।