फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Passion: 65-year-old Kuldeep Khatri becomes a source of inspiration for the youth by winning the half marathon

जज्बा: 65 साल के कुलदीप खत्री हाफ मैराथन जीतकर बने युवाओं के प्ररेणास्रोत

Mon, 24 Feb 2025 01:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 24 Feb 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Passion: 65-year-old Kuldeep Khatri becomes a source of inspiration for the youth by winning the half marathon
फोटो 30: सोनीपत के चटिया औलिया निवासी कुलदीप खत्री रविवार को नई दिल्ली में हुई हाफ मैराथन में प
सोनीपत। गांव चटिया औलिया निवासी 65 वर्षीय कुलदीप खत्री ने रविवार को नई दिल्ली में हुई अपोलो हाफ मैराथन में पहला स्थान हासिल किया। वह 60 प्लस की आयु में प्रथम विजेता रहे। वह युवाओं के लिए प्रेरणादायक बन रहे हैं। उन्हें पदक व नकद राशि देकर सम्मानित किया गया। वह मैराथन में अब तक 105 बार पदक जीत चुके हैं।
विज्ञापन

कुलदीप ने युवाओं से आह्वान किया है कि वह स्वयं को नशे जैसी बुराई से दूर रखें। उन्होंने युवाओं को स्वस्थ रहने का संदेश दिया। हाफ मैराथन का आयोजन रविवार को दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में किया गया था। पदक जीतकर सोनीपत लौटे कुलदीप खत्री ने बताया कि उन्होंने 1 घंटा 42 मिनट में हाफ मैराथन में पहला स्थान हासिल किया। उनका उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखकर खेलों के प्रति जागरूक करना है। खेलों में सहभागिता करने से शरीर व साथ मन स्वस्थ रहता है। खेलों के माध्यम से युवा अपना भविष्य उज्ज्वल बना सकते हैं। उन्होंने बताया कि बेटियों को भी आगे आकर ज्यादा से ज्यादा खेलों में भाग लेना चाहिए। आज बेटियां बेटों से किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। हमें बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए उनका साथ देना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर हम हर रोज आधा घंटा जमकर पसीना बहाएंगे तो बीमारियों से दूर रहेंगे। इसी उद्देश्य से वह हर मैराथन में हिस्सा लेते हैं और विभिन्न पदक व पुरस्कार राशि भी जीत चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed