{"_id":"61b0fe9c9a7a1443c860a2a4","slug":"passengers-will-be-able-to-travel-in-express-train-with-unreserved-tickets-from-tomorrow-will-get-relif-sonipat-news-rtk632164256","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल से अनारक्षित टिकट लेकर एक्सप्रेस ट्रेन में सफर कर सकेंगे यात्री, मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल से अनारक्षित टिकट लेकर एक्सप्रेस ट्रेन में सफर कर सकेंगे यात्री, मिलेगी राहत
विज्ञापन
सोनीपत रेलवे स्टेशन। संवाद
- फोटो : Sonipat
सोनीपत। एक्सप्रेस ट्रेनों में सफर करने के लिए रेल यात्रियों को अब एक दिन पहले टिकट रिजर्वेशन नहीं कराना पड़ेगा। रेलवे ने यात्रियों को राहत देते हुए एक्सप्रेस ट्रेनों में पहले जैसी प्रणाली शुरू कर दी है। 10 दिसंबर से यात्री पैसेंजर ट्रेन की तरह एक्सप्रेस ट्रेनों का टिकट लेकर सफर कर सकेंगे। इससे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों का टिकट मिलने से यात्रियों की संख्या बढ़ेगी। साथ ही रेलवे के राजस्व में बढ़ोतरी होगी। एक्सप्रेस ट्रेनों में साधारण टिकट शुरू कराने के लिए लंबे समय से मांग की जा रही थी।
लॉकडाउन के बाद एक जून 2020 से एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया। एक्सप्रेस ट्रेनों में सफर करने के लिए लोगों को एक दिन पहले टिकट रिजर्वेशन कराना पड़ता था। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। एक्सप्रेस ट्रेनों का टिकट बुक करने के लिए रिजर्वेशन शुल्क भी देना पड़ता था। जिससे लोगों को एक्सप्रेस ट्रेन में सफर करने के लिए अपनी जेब ढीली करनी पड़ती थी। जिससे कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
सोनीपत से ट्रेनों के जरिए कर रहे 40 हजार यात्री सफर
सोनीपत रेलवे जंक्शन से ट्रेनों के माध्यम से करीब 40 हजार यात्री सफर करते हैं। पहले की मुकाबले पैसेंजर ट्रेनें कम संख्या में चल रही है, फिर भी दैनिक यात्रियों की भीड़ रहती है। ट्रेनों के फेरे बढ़वाने के लिए यात्री कई बार मांग कर चुके हैं, लेकिन दिल्ली-अंबाला रूट पर पैसेंजर ट्रेनों को नहीं बढ़ाया जा रहा है। एक्सप्रेस ट्रेनों में अनारक्षित टिकट लागू होने के बाद यात्री आरामदायक सफर कर सकेंगे।
विज्ञापन
यात्री बोले- सफर होगा आसान
पैसेंजर ट्रेनें कम संख्या में चलाई जा रही है। यात्रियों की संख्या ज्यादा होने के कारण पैसेंजर ट्रेनों में भीड़ रहती है। अब एक्सप्रेस ट्रेनों में अनारक्षित टिकट लागू होने से दैनिक यात्रियों को सफर करना और आसान हो जाएगा।
- अनीता परुथी, दैनिक रेलयात्री
एक्सप्रेस ट्रेनों में अनारक्षित टिकट लागू होने की मांग काफी समय की जा रही थी। 10 दिसंबर से अनारक्षित टिकटें लागू होने से यात्री अपने गंतव्य की ओर आसानी से जा सकेंगे। अब अनारक्षित टिकट पर एक्सप्रेस ट्रेन में सफर जल्द ही पूरा हो जाएगा।
- रुखसाना, दैनिक रेलयात्री
एक्सप्रेस ट्रेनों में दैनिक यात्रियों की संख्या को देखते हुए सीटें खाली है। अब अनारक्षित टिकट पर एक्सप्रेस ट्रेनों में सफर आसान हो जाएगा और सीटें भी जल्दी मिल जाएगी। काफी समय से अनारक्षित टिकटों लागू कराने की मांग कर रहे थे।
- तेजबीर, दैनिक रेलयात्री
रेलवे की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए एक्सप्रेस ट्रेनों में अनारक्षित टिकट लागू करने का फैसला लिया है। अब यात्री अनारक्षित टिकट पर एक्सप्रेस ट्रेन में आसानी से सफर कर सकेंगे। स्टेशन पर टिकट रिजर्वेशन कराने की आवश्यकता नहीं होगी।
- कंवलजोत सिंह, दैनिक रेलयात्री
सोनीपत से गुजरने वाली ट्रेनों में कोच की स्थिति
गाड़ी संख्या ट्रेन अनारक्षित कोच
14217/18 ऊंचाहार एक्सप्रेस 8
14507/08 बठिंडा एक्सप्रेस 12
12459/60 नई दिल्ली-अमृतसर एक्सप्रेस 10
22429/30 पठानकोट एक्सप्रेस 8
12497/98 शान ए पंजाब एक्सप्रेस 2
14033/34 जम्मू मेल 4
14553/54 हिमाचल एक्सप्रेस 9
-
सोनीपत से एक्सप्रेस ट्रेन में यह लगेगा किराया
स्टेशन रुपये
नरेला 30
आदर्श नगर 30
सब्जी मंडी 30
दिल्ली 30
हजरत निजामुद्दीन 30
शाहदरा 30
गाजियाबाद 30
गन्नौर 30
समालखा 30
पानीपत 30
घरौंडा 40
करनाल 45
तरावड़ी 50
नीलोखेड़ी 50
कुरुक्षेत्र 55
शाहबाद मारकंडा 60
अंबाला छावनी 70
चंडीगढ़ 85
कालका 95
पटियाला 80
लुधियाना 100
जालंधर 130
अमृतसर 140
पठानकोट 150
वर्जन -
अनारक्षित टिकट लेकर 10 दिसंबर से एक्सप्रेस ट्रेन में दैनिक यात्री सफर कर सकेंगे। पहले एक दिन पहले टिकट रिजर्वेशन कराना पड़ता था। स्टेशनों पर एक्सप्रेस ट्रेन की अनारक्षित टिकट मिलने से यात्रियों की संख्या बढ़ेगी। साथ ही रेलवे के राजस्व में बढ़ोतरी होगी।
- दीपक कुमार, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी रेलवे