{"_id":"6aef7d565b7bfcefcf0d7d4e","slug":"passengers-thronged-railway-stations-and-bus-terminals-to-head-home-for-chhoti-diwali-sonipat-news-c-197-1-snp1003-163630-2026-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: छोटी दिवाली पर घर जाने के लिए रेलवे स्टेशन और बस अड्डे पर उमड़े यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: छोटी दिवाली पर घर जाने के लिए रेलवे स्टेशन और बस अड्डे पर उमड़े यात्री
विज्ञापन
फोटो: सोनीपत बस अड्डे पर दिल्ली व पानीपत की ओर जाने के लिए बस के आने का इंतजार करते यात्री। संव
सोनीपत। छोटी दिवाली पर शनिवार को घर जाने वाले यात्रियों की रेलवे स्टेशन और बस अड्डे पर चहल पहल रही। दूसरे शहरों में नौकरी, कारोबार और पढ़ाई करने वाले लोग परिवार के साथ त्योहार मनाने के लिए घर लौटे। इसके चलते रेलवे स्टेशन और बस अड्डे पर दिनभर यात्रियों की आवाजाही बनी रही। यात्रियों के हाथों में सामान और त्योहार की खरीदारी के बैग दिखाई दिए।
रेलवे स्टेशन पर दिल्ली, पानीपत और अंबाला की ओर जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ रही। वहीं, बस अड्डे पर भी दिल्ली, पानीपत, रोहतक और बड़ौत सहित विभिन्न रूटों पर जाने वाले यात्री बसों का इंतजार करते नजर आए। त्योहार के चलते परिवार के साथ सफर करने वाले यात्रियों की संख्या भी अधिक रही। छोटी दिवाली पर घर पहुंचकर परिवार के साथ त्योहार मनाने की उत्सुकता यात्रियों के चेहरों पर नजर आई।
सोनीपत से दिल्ली और पानीपत की ओर जाने वाले यात्रियों के साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में जाने वालों की भी आवाजाही रही। त्योहार के चलते सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था पर दबाव बढ़ा। रेलवे स्टेशन और बस अड्डे पर यात्रियों की चहल-पहल देर शाम तक जारी रही।
विज्ञापन
दूसरी पाली में आज बंद रहेंगे रेलवे के आरक्षण काउंटर
दिवाली पर्व पर रेलवे यात्रियों को टिकट आरक्षण कराने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। त्योहार को देखते हुए रेलवे ने आरक्षण काउंटरों के संचालन समय में बदलाव किया है। इसके तहत रविवार को सोनीपत, गन्नौर और गोहाना रेलवे स्टेशनों पर दूसरी पाली में आरक्षण काउंटर बंद रहेंगे। यात्री सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक ही काउंटरों से आरक्षित टिकट बनवा सकेंगे। दोपहर 2 से रात 8 बजे तक आरक्षण की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी।