फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Parking area will be expanded with second entry-exit gate at Sonipat station.

Sonipat News: सोनीपत स्टेशन पर द्वितीय प्रवेश-निकासी द्वार के साथ पार्किंग क्षेत्र का होगा विस्तार

Fri, 30 Aug 2024 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 30 Aug 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
Parking area will be expanded with second entry-exit gate at Sonipat station.
रविंद्र ठाकुर
विज्ञापन

सोनीपत। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने व सोनीपत स्टेशन को मॉडल स्टेशन के रूप में विकसित करने की योजनाओं पर तेजी से कार्य किए जा रहे हैं। सोनीपत स्टेशन पर द्वितीय प्रवेश व निकासी द्वार के साथ पार्किंग क्षेत्र का भी विस्तार किया जाएगा। साथ ही रेलवे ने आधुनिक शौचालयों का निर्माण करवाने की परियोजना भी तैयार की है। सोनीपत स्टेशन को मॉडल स्टेशन के रूप में विकसित करने के लिए करीब 29 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। इनमें विभिन्न कार्य शामिल हैं।

रेलवे ने सोनीपत स्टेशन पर यात्रियों के लिए आधुनिकता के हिसाब से सुविधाएं बढ़ाने का निर्णय लिया है। स्टेशन के द्वितीय प्रवेश व निकासी द्वार का जल्द विस्तार कर आकर्षक रूप दिया जाएगा। साथ ही पार्किंग क्षेत्र का भी विस्तार होगा, ताकि यात्रियों को वाहन खड़ा करने में असुविधा का सामना न करना पड़े। इसके अलावा प्लेटफार्म एक से द्वितीय प्रवेश मार्ग पर 12 मीटर चौड़े फुट ओवरब्रिज पर भी कार्य चल रहा है। इस कार्य पर रेलवे 4.50 करोड़ रुपये खर्च करेगा। फुट ओवरब्रिज बनाने का जिम्मा जालंधर की कंपनी को सौंपा गया है। यह सभी सुविधाएं अमृत भारत स्टेशन परियोजना के तहत यात्रियों को उपलब्ध करवाई जाएंगी।
विज्ञापन

पांच स्वचालित सीढ़ियों व दो लिफ्ट से होगा फायदा
ए ग्रेड श्रेणी में शामिल सोनीपत स्टेशन से रोजाना करीब 40 हजार यात्री दिल्ली व अंबाला रूट पर आवागमन करते हैं। प्लेटफार्म नंबर एक पर स्वचालित सीढ़ियां लगाई जा चुकी हैं, जबकि स्टेशन पर चार और लगाई जानी हैं। इस कार्य पर करीब 3.84 करोड़ रुपये खर्च होंगे, जबकि करीब 36 लाख रुपये की लागत से दो लिफ्ट लगवाई जाएंगी। स्वचालित सीढ़ियों व लिफ्ट से खासकर बुजुर्ग, दिव्यांग, बच्चों व महिला यात्रियों को फायदा मिलेगा। स्टेशन पर स्वचालित सीढ़ियां व लिफ्ट लगने से उन्हें फुट ओवरब्रिज का कम सहारा लेना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--

अमृत भारत स्टेशन परियोजना के तहत सोनीपत जंक्शन पर करीब 29 करोड़ रुपये से आवश्यकतानुसार स्टेशन भवन व अन्य सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। पहले की अपेक्षा यात्रियों को सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। सोनीपत स्टेशन पर द्वितीय प्रवेश-निकासी द्वार व पार्किंग क्षेत्र का विस्तार भी किया जाएगा। शौचालय का निर्माण आधुनिक तौर पर होगा, जबकि फुट ओवरब्रिज का निर्माण चल रहा है।

- सुखविंद्र सिंह, रेल प्रबंधक (डीआरएम), दिल्ली मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed