{"_id":"65ac131bc65680d90b06f049","slug":"paris-paralympics-30-players-selected-in-the-first-phase-of-archery-competition-sonipat-news-c-197-1-snp1001-12708-2024-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेरिस पैरालंपिक : तीरंदाजी प्रतियोगिता के पहले चरण में 30 खिलाड़ी हुए चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेरिस पैरालंपिक : तीरंदाजी प्रतियोगिता के पहले चरण में 30 खिलाड़ी हुए चयनित
विज्ञापन
सोनीपत। पेरिस में होने वाले पैरा ओलंपिक खेलों के लिए तीरंदाजी टीम के चयन की प्रक्रिया के पहले चरण में 30 खिलाड़ी चुने गए। ट्रायल में 72 खिलाड़ियों ने भाग लिय। जिसमें पुरुष के रिकर्व व कंपाउंड वर्ग में 16 और महिला के रिकर्व व कंपाउंड में 14 खिलाड़ी चुने गए। अब मार्च में दूसरे व मई में तीसरे चरण के ट्रायल लिए जाएंगे। जिसके बाद जून में 16 सदस्यीय टीम का चयन होगा।
साई की कार्यकारी निदेशक ललिता शर्मा ने बताया कि साई के राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र में पहले चरण के ट्रायल लिए गए। सभी चार वर्ग के लिए 72 तीरंदाजों ट्रायल दिए। हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, बिहार, चंडीगढ़, दिल्ली, तमिलनाडु, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पुडुचेरी, महाराष्ट्र, झारखंड और सर्विसेज के तीरंदाज ट्रायल देने पहुंचे। तीरंदाजी की रिकर्व कैटेगरी में 2 गुणा 70 मीटर के ट्रायल हुए। इसके बाद कंपाउंड कैटेगरी के 2 गुणा 50 मीटर के ट्रायल लिए गए।
इनका हुआ चयन
कंपाउंड पुरुष वर्ग
1405 का स्कोर कर जम्मू एंड कश्मीर के राकेश, 1384 का स्कोर कर उत्तर प्रदेश के मोहम्मद सावेज, 1376 स्कोर के साथ एसएससीबी के सूरज सिंह, 1373 स्कोर कर राजस्थान के श्याम सुंदर स्वामी, 1360 स्कोर कर बिहार के सुनील कुमार कुशवाहा, 1355 स्कोर के साथ हरियाणा के प्रमेंद्र व 1340 स्कोर कर हरियाणा के तारीफ तथा 1323 स्कोर कर दिल्ली के विनोद यादव ने अपना चयन कराया।
विज्ञापन
कंपाउंड महिला वर्ग
1369 स्कोर कर जम्मू एंड कश्मीर की शीतल देवी, 1362 स्कोर के साथ उत्तर प्रदेश की ज्योति, 1362 के ही स्कोर के साथ हरियाणा की सरिता, 1267 स्कोर कर दिल्ली की लाजपति, 1237 स्कोर कर दिल्ली की तनिष्का व 1221 स्कोर के साथ दिल्ली की अंजू, 1214 स्कोर के साथ महाराष्ट्र की डॉ. पूनम मालिनी व 1185 स्कोर कर महाराष्ट्र की ही निरोज कुजूर ने अपना चयन कराया।
रिकर्व पुरुष वर्ग
1274 स्कोर कर उत्तर प्रदेश के विवेक छिक्कारा, 1260 स्कोर कर हरियाणा के हरविंद्र सिंह, 1227 स्कोर कर हरियाणा के प्रवीन, 1206 स्कोर कर हरियाणा के साहिल, 1206 स्कोर के साथ ही राजस्थान के धन्नाराम गोदारा, 1181 स्कोर के साथ हरियाणा के विनोद, 1138 स्कोर के साथ हरियाणा के राजेश व 1095 स्कोर कर झारखंड के विजय ने अपना चयन कराया।
रिकर्व महिला वर्ग
1186 स्कोर के साथ हरियाणा की पूजा, 1080 स्कोर कर हरियाणा की पूजा खन्ना व 1019 स्कोर कर हरियाणा की भावना, 896 स्कोर कर महाराष्ट्र की राजश्री धनराज, 888 स्कोर कर झारखंड की सुकृति सिंह तथा 157 स्कोर कर उत्तर प्रदेश की लौरी ने अपना चयन कराया।