{"_id":"6619b0b145dedcbd290a75d4","slug":"parents-upset-with-the-arbitrariness-of-private-schools-demonstrated-submitted-memorandum-sonipat-news-c-197-1-snp1002-116737-2024-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: निजी स्कूलों की मनमानी से खफा अभिभावकों ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: निजी स्कूलों की मनमानी से खफा अभिभावकों ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
Sat, 13 Apr 2024 03:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 13 Apr 2024 03:37 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत के जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पहुंचे अभिभावक अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी करते हुए
सोनीपत। शिक्षा का अधिकारी अधिनियम (आरटीई) के तहत निजी स्कूलों की मनमानी से खफा अभिभावकों ने शुक्रवार को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंच प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व छात्र अभिभावक संघ की अध्यक्ष प्रवेश कुमारी ने किया। बाद में जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया को अपना मांग पत्र सौंपा गया। इसमें मनमानी करने वाले स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।
छात्र अभिभावक संघ की अध्यक्ष प्रवेश कुमारी ने बताया कि आरटीई के तहत कई निजी स्कूल दाखिले के लिए आवेदन जमा करने से ही इंकार कर देते हैं। इससे अभिभावक बीईओ कार्यालय से निजी स्कूल तक चक्कर लगाते रहते हैं। डीईओ नवीन गुलिया ने अभिभावकों को कहा कि यदि कोई स्कूल आवेदन नहीं लेता है तो उसकी शिकायत देते हुए आवेदन बीईओ कार्यालय में जमा करवा दें। इस दौरान सुनीता, बीना, राधा, संदीप, विपिन, पूजा, काजल, राजेश, श्वेता, पिंकी, हेमा, बबलू सहित अन्य मौजूद रहे।
यह रही मांगें
-आरटीई को पूरी तरह से लागू करवाया जाए।
-सोनीपत में कौन सा स्कूल किस कक्षा से शुरू होता है, इसकी जानकारी सार्वजनिक की जाए।
-आरटीई के तहत निजी स्कूलों में कितने आवेदन जमा हो चुके हैं, इसकी जानकारी दी जाए।
-निजी स्कूलों की तरफ से चलाए जा रहे कॉपी-किताबों व पोशाक के महंगे धंधे को बंद करवाया जाए।
-आरटीई के तहत आवेदन करने की अंतिम तिथि को बढ़ाया जाए।