फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Parents demonstrated at Mini Secretariat, submitted memorandum

Sonipat News: अभिभावकों ने लघु सचिवालय पर किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

Tue, 23 Apr 2024 12:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 23 Apr 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
Parents demonstrated at Mini Secretariat, submitted memorandum
सोनीपत के लघु सचिवालय के गेट पर छात्र अभिभावक संघ की अध्यक्ष प्रवेश कुमारी के नेतृत्व में प्रदर
सोनीपत। शिक्षा अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत अपने बच्चों को निजी विद्यालयों में दाखिला करवाने की मांग को लेकर सोमवार को अभिभावकों ने लघु सचिवालय के गेट पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

छात्र-अभिभावक संघ की अध्यक्ष प्रवेश कुमारी के नेतृत्व में अभिभावकों ने नारे लगाए इसके बाद तहसीलदार जिवेंद्र मलिक को मांगों संबंधी ज्ञापन सौंपा। जिसमें अभिभावकों ने निजी स्कूलों पर मनमानी करने और उनके बच्चों को निर्धारित नियम के तहत दाखिला नहीं देने के आरोप लगाए।
विज्ञापन

छात्र अभिभावक संघ की अध्यक्ष प्रवेश कुमारी ने बताया कि अभिभावकों को शुरुआत में आवेदन करने के लिए भागदौड़ करनी पड़ी और अब अपने बच्चों को दाखिला दिलवाने के लिए गर्मी के बीच धक्के खा रहे हैं। आरोप है कि निजी स्कूलों ने आरटीई के तहत निकाले गए ड्रा में खानापूर्ति की है। यही नहीं ड्रॉ की सूची भी सार्वजनिक नहीं की। जिसमें पात्र बच्चे भी दाखिले से वंचित हैं। डीईओ व बीईओ को शिकायत देने के बाद भी बच्चों को दाखिला नहीं मिला। उन्होंने आरटीई के तहत सभी पात्र विद्यार्थियों का निजी स्कूलों में दाखिला सुनिश्चित करवाने की मांग की, ताकि नौनिहालों को शिक्षा का अधिकार मिल सके। ज्ञापन सौंपने वालों में अरूण कुमार, कमल, सोनिया, ज्योति कुमारी, शशि, संजय सहित अन्य अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed