फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Paralympic gold medalist Navdeep honored

Sonipat News: पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता नवदीप को सम्मानित किया

Wed, 18 Sep 2024 04:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 18 Sep 2024 04:54 AM IST
विज्ञापन
Paralympic gold medalist Navdeep honored
फोटो 31- सोनीपत के गन्नौर के गांव पुगथला स्थित निजी विद्यालय में पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता नव
गन्नौर। पेरिस पैरालंपिक में स्वर्ण पदक विजेता नवदीप को गांव पुगथला स्थित निजी विद्यालय में पहुंचने पर सम्मानित किया गया। नवदीप ने एफ-41 स्पर्धा में 47.30 मीटर के साथ स्वर्णिम भाला फेंका था। स्वर्ण पदक विजेता नवदीप इसी स्कूल के छात्र रहे हैं। मंगलवार को नवदीप का विद्यालय पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया।
विज्ञापन

प्राचार्य सुनील कौशिक ने बताया कि नवदीप ने पैरालंपिक खेलाें में स्वर्ण पदक जीतकर देश, प्रदेश का नाम रोशन किया है। इससे पहले नवदीप को राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण व शाॅटपुट में कांस्य पदक जीतने पर प्रदेश सरकार भी पुरस्कृत कर चुकी है। पैरालंपिक में उनकी उपलब्धि से विद्यालय में खुशी का माहौल है। नवदीप को वर्ष 2012 में तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की तरफ से राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। विद्यालय निदेशक अजय कुमार ने नवदीप को ऐसे ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर देश का मान बढ़ाने की शुभकामनाएं दीं। सम्मान समारोह में प्रबंधक अनिल भुक्कर, सुदेश, उप-प्राचार्य संजय जांगड़ा, अनिल कुमार ने खिलाड़ी नवदीप को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed