फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Panjiri plants will be set up in Papaloha of Panchkula and Kalayat of Kaithal.

Sonipat News: पंचकूला के पपलोहा और कैथल के कलायत में लगाए जाएंगे पंजीरी प्लांट

Tue, 24 Oct 2023 01:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 24 Oct 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
Panjiri plants will be set up in Papaloha of Panchkula and Kalayat of Kaithal.
सोनीपत। राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी उद्यमशीलता एवं प्रबंधन संस्थान (निफ्टम), कुंडली व हरियाणा महिला एवं बाल विकास विभाग के बीच नए पंजीरी प्लांट के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू ) पर हस्ताक्षर हुए हैं। निफ्टम के कुलसचिव डॉ. जोगेंद्र सिंह राणा व महिला एवं बाल विकास विभाग की निदेशक मोनिका मलिक की तरफ से विभाग की आयुक्त एवं सचिव अमनीत पी. कुमार की उपस्थिति में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। समझौते के तहत निफ्टम की ओर से महिला एवं बाल विकास विभाग को पंचकूला जिले के गांव पपलोहा और कैथल जिले के कलायत में पंजीरी प्लांट को स्थापित करने में सहायता की जाएगी।
विज्ञापन


विभाग की आयुक्त एवं सचिव अमनीत पी. कुमार ने बताया कि पूरक पोषण कार्यक्रम के तहत महिलाओं और बच्चों को भारत सरकार के वित्तीय मानदंडों के अनुसार पूरक पोषण प्रदान किया जाता है, जिसमें विभिन्न पौष्टिक व्यंजन और पंजीरी शामिल हैं। विभाग की निदेशक मोनिका मलिक ने कहा कि विभाग आने वाले समय में सिर्फ पंजीरी प्लांट तक ही नहीं, कुपोषण को दूर करने के प्रति सरकार के प्रयासों को और मजबूत करेगा।
विज्ञापन


निफ्टम के खाद्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की अध्यक्ष डॉ. कोमल चौहान ने कहा कि निफ्टम महिला एवं बाल विकास विभाग को नए पंजीरी प्लांट को जल्द शुरू करने के लिए उच्च तकनीकी सहायता प्रदान करेगा। संस्थान के निदेशक डॉ. हरिन्दर सिंह ओबेरॉय ने पंजीरी प्लांट लगाने के लिए पूर्ण सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र व कैथल के जिला कार्यक्रम अधिकारी, बाल विकास विभाग अधिकारी, सुपरवाइजर और निफ्टम के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed