फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Panic ensued among the passengers after the e-rickshaw overturned.

Sonipat News: ई-रिक्शा पलटने से सवारियों में अफरा-तफरी मची

Thu, 09 Jul 2026 10:02 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 09 Jul 2026 10:02 PM IST
विज्ञापन
Panic ensued among the passengers after the e-rickshaw overturned.
फोटो: सोनीपत के गन्नौर में शहीद चौक पर बारिश के पानी के बीच गड्ढे में ई रिक्शा पलटने पर उसमें स
गन्नौर। शहर को जीटी रोड से जोड़ने वाली मुख्य सड़क पहली बारिश में ही धंस गई। करोड़ों रुपये से बनी इस सड़क पर बरसात होते ही जगह-जगह गड्ढे हो गए। इससे राहगीरों का निकलना मुश्किल हो गया। बारिश के बाद शहीद चौक के पास बने गहरे गड्ढे लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गए।
विज्ञापन

वीरवार को हुई बारिश के बाद सड़क पर पानी भर गया। इन गड्ढों की वजह से एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों की मदद से ई-रिक्शा को गड्ढे से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन


दो दिन से लगातार हुई बारिश के कारण शहीद चौक के पास सड़क पर बड़े गड्ढे बन गए थे। पानी भरने के कारण गड्ढों का अंदाजा नहीं लग पा रहा था। इसी दौरान शहीद चौक से गुजर रहा एक ई-रिक्शा गड्ढे में फंसकर पलट गया। इस घटना में एक स्कूटी सवार युवती भी सड़क पर बने गड्ढे में गिर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर नगरपालिका अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने सड़क पर भरे पानी को निकालकर गड्ढे में निर्माण सामग्री डाली और सड़क की मरम्मत की। कुछ समय बाद यातायात फिर से शुरू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed