{"_id":"659c3ac911e71fc1870e63ef","slug":"panic-due-to-news-of-leopards-arrival-dogs-footprints-found-sonipat-news-c-197-1-snp1003-12110-2024-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: तेंदुए के आने की सूचना से हड़कंप, निशान कुत्ते के पैरों के मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: तेंदुए के आने की सूचना से हड़कंप, निशान कुत्ते के पैरों के मिले
Mon, 08 Jan 2024 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 08 Jan 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत। खरखौदा क्षेत्र के रोहट, झरोठ व फतेहपुर के आसपास तेंदुआ जैसे जानवर के आने की सूचना के बाद से लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। रविवार रात को भी किसी ने तेंदुए जैसे जानवर के आने की सूचना डायल 112 टीम को दी। सूचना के बाद मौके पर पुलिस टीम पहुंची। वहां पर कोई जानवर नहीं मिला। बाद में उस जानवर के पैरों के निशान दिखे। उसके चित्र उतारने के बाद वन्य प्राणी इंस्पेक्टर सुनील कुमार के पास भेजे गए। उन्होंने इन चित्रों को देखकर कुत्ते के पैरों के निशान होने की सूचना दी। इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने बताया कि उन्हें पिछले सप्ताह में झरोठ के पास किसी जानवर के आने की सूचना मिली थी। इसके बाद वह मौके पर गए थे, लेकिन टीम के साथ उस क्षेत्र का निरीक्षण भी किया था, लेकिन उस जगह पर तेंदुआ नहीं मिल पाया। ऐसे में लोगों से अपील है वह अफवाहों से दूर रहे।
विज्ञापन