फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Pandit Deendayal Upadhyay was a sage-like thinker and a true nation builder: Barauli

ऋषि तुल्य मनीषी और सच्चे राष्ट्र निर्माता थे पं. दीनदयाल उपाध्याय : बड़ौली

Wed, 11 Feb 2026 05:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 11 Feb 2026 05:29 PM IST
विज्ञापन
Pandit Deendayal Upadhyay was a sage-like thinker and a true nation builder: Barauli
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा स्थापित कर श्रद्धांजलि अर्पित करते प्रदेश अ
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोनीपत। सेक्टर-7 स्थित भाजपा के जिला कार्यालय स्वर्ण कमल में बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनाई। इस मौके पर मुख्य अतिथि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली रहे।
उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय केवल एक राजनेता नहीं बल्कि ऋषि तुल्य मनीषी और सच्चे राष्ट्र निर्माता थे। भाजपा आज जिस वैचारिक आधार पर खड़ी है वह पंडित दीन दयाल के एकात्म मानववाद और अंत्योदय के सिद्धांतों पर आधारित है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पंडित दीन दयाल राजनीति को सत्ता प्राप्ति का साधन नहीं बल्कि राष्ट्र सेवा और समाज के प्रति समर्पण का माध्यम मानते थे।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उनकी पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाने तथा पूरे वर्ष को समर्पण वर्ष के रूप में समर्पित करने का निर्णय लिया गया है। इसी क्रम में प्रदेश से लेकर मंडलस्तर तक पंडित दीनदयाल उपाध्याय के नाम से प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी शुरुआत 12 फरवरी को सूरजकुंड में आयोजित होने वाले प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण शिविर से होगी जिसमें प्रदेश के सभी विधायक, सांसद, पूर्व विधायक, पूर्व प्रत्याशी, जिला अध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी एवं विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी भाग लेंगे।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से राई से विधायक कृष्णा गहलावत, खरखौदा से विधायक पवन खरखौदा, सोनीपत प्रभारी सतीश नांदल, जिला अध्यक्ष अशोक भारद्वाज, पूर्व कैबिनेट मंत्री कविता जैन, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मोनिका दहिया, राजकुमार शर्मा, हरिप्रकाश सैनी, सुरेंद्र मदान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed