{"_id":"6446f3b822540492b90a7294","slug":"panchayat-held-in-the-case-of-attack-on-a-particular-community-during-prayer-sonipat-news-c-17-1-roh1010-133213-2023-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: समुदाय विशेष पर प्रार्थना के दौरान हमले के मामले में हुई पंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: समुदाय विशेष पर प्रार्थना के दौरान हमले के मामले में हुई पंचायत
Tue, 25 Apr 2023 02:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 25 Apr 2023 02:55 AM IST
विज्ञापन
गन्नौर । गांव सांदल कलां में प्रार्थना के दौरान समुदाय विशेष के लोगों पर हमला करने के मामले में सोमवार को दोनों समुदाय के लोगों ने पंचायत की। पंचायत में पड़ोसी गांव थरिया के अलावा आसपास के गांवों से भी ग्रामीण शामिल हुए। इस दौरान हमले में घायल हुए समुदाय के लोगों ने अपना पक्ष रखा और ग्रामीणों ने उनका पक्ष सुनने के बाद घटना की निंदा की। साथ ही गांव में एक बार शांति व भाईचारे का माहौल बनाए रखने का निर्णय लिया।
पंचायत के दौरान ग्रामीणों ने फैसला लिया कि गांव में दोनों पक्ष पहले की तरह रहेंगे। पहले की तरह भाईचारा बनाए रखने पर सहमति बनी। पंचायत में मौजूद सभी व्यक्तियों व हमलावरों के परिजनों ने भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न होने की जिम्मेदारी ली। साथ ही ऐसा करने वाले के खिलाफ एकजुट होकर सामाजिक व कानूनी कार्रवाई करने का फैसला लिया गया। पीड़ित पक्ष पहले की तरह मकान रूपी धार्मिक स्थल में अपनी प्रार्थना पहले की तरह जारी रखेगा।
पीड़ित पक्ष के साथ-साथ दूसरे पक्ष के लोग पहले की तरह गांव में हर बुजुर्गों व महिलाओं का सम्मान करेंगे, जिसके बाद दोनों समुदाय के बीच समझौते के लिए सहमति बन गई। पंचायत में सांदल कलां गांव के सरपंच कुलदीप, रामपाल, राकेश, कोला नंबरदार, नईम खान, सलीम, नरेश, चैनपाल, जरनैल सिंह, सेठपाल, सुशील कुमार, यासीन, रियाज हसन, नौशाद, जयभगवान, भुपेंद्र सिंह, राजबीर, आजाद सिंह आदि मौजूद रहे।