{"_id":"140cdd037b85185d17816e2fdaeabe61","slug":"panchayat-chunav-hindi-news-62","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंडलाना में चुना गया बिल्कुल नया युग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंडलाना में चुना गया बिल्कुल नया युग
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
Updated Tue, 12 Jan 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंडलाना खंड के पहले चरण का चुनाव रविवार को संपन्न हुआ। इस दौरान 34 सरपंच और 105 पंच चुने गए। हालांकि यहां 394 पंच चुने जाने थे, लेकिन 282 पंचों के सर्वसम्मति से चुने जाने के बाद केवल 105 पंचों के पदों पर चुनाव हुआ। सरपंच के 34 पदों के लिए 167 लोगों ने भाग्य आजमाया। इस दौरान 81,338 मतदाताओं में से 67,566 ने अपने मत का प्रयोग किया। यहां 80.9 प्रतिशत मतदान हुआ। जिसमें गांव अहमदपुर माजरा की पंचायत में नवीन कुमार को सबसे ज्यादा 462 वोटों से जीत मिली तो गांव की खंदराई की पंचायत में परवार सिंह को सबसे कम एक वोट के अंतर से जीत हासिल हुई। मुंडलाना खंड में हुए चुनाव ने एक और रिकॉर्ड बनाया है। यहां चुने गए सभी सरपंच बिल्कुल नए चेहरे हैं। इस खंड में 3 जिला परिषद के प्रत्याशी और 21 ब्लॉक समिति के सदस्य चुने जाने हैं। जिला परिषद के 16 उम्मीदवारों और ब्लॉक समिति के 76 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में बंद हो चुकी हैं। जिसका फैसला 28 जनवरी को होगा।
केवल एक वोट से हुआ गांव की चौधर का फैसला
मुंडलाना खंड के गांव खंदराई में निकटतम प्रतिद्वन्द्वियों के बीच टक्कर इतनी कड़ी निकली कि अंतर केवल एक वोट का रहा। इस पर विवाद हो गया। विवाद होने पर ईवीएम को शहर में लाना पड़ा, लेकिन पुनर्मतगणना की नौबत नहीं आई तथा दोनों प्रत्याशियों में आपस में ही सहमति से जीत-हार मान ली गई।
गांव खंदराई में आठ प्रत्याशियों की प्रतिष्ठïा दांव पर लगी हुई थी, पर मुख्य संघर्ष दो ठेकेदारों के बीच था। वोटों की गिनती हुई तो ठेकेदार परवार सिंह और ठेकेदार जय सिंह के वोटों में सिर्फ एक वोट का फर्क मिला। कुल 2251 वोट डाले गए। बाकी प्रत्याशी इतने पिछड़े कि ठेकेदार परवार सिंह और ठेकेदार जय सिंह ही ज्यादातर वोट कब्जा गए। ठेकेदार परवार सिंह के वोट 1159 और ठेकेदार जय सिंह के वोट 1058 निकले। एक वोट को लेकर हुए विवाद के चलते ईवीएम शहर के गवर्नमेंट पीजी कालेज में लाई गई। मौके पर निर्वाचन अधिकारी और एसडीएम धर्मेन्द्र सिंह तथा चुनाव आयोग के स्पेशल पर्यवेक्षक अरविन्द मल्हान भी पहुंचे, लेकिन दोबारा से वोटों की गिनती करवाने के लिए ईवीएम को खोलने की जरूरत ही नहीं पड़ी। ठेकेदार परवार सिंह और ठेकेदार जय सिंह की आपस की बातचीत में सारा विवाद निपट गया तथा ठेकेदार जय सिंह ने ठेकेदार परवार सिंह को जीत की बधाई दे कर सारा तनाव दूर कर दिया।