फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   panchayat chunav

पंचायत चुनाव के लिए प्रशिक्षण आज, नामांकन कल से

Mon, 21 Dec 2015 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Mon, 21 Dec 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट द्वारा सरकार के पक्ष में फैसला सुरक्षित होने के बाद पंचायत चुनाव सफलतापूर्वक कराने के लिए एक बार फिर जिले में नामांकन का दौर शुरू हो रहा है। पंचायत विभाग की ओर से चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नामांकन भरवाने के लिए चुनावी ड्यूटी में नियुक्त कर्मचारियों को मंगलवार को प्रशिक्षण दिया जाएगा। ग्राम पंचायत के पंच, सरपंच अपने नामांकन ग्राम पंचायत मुख्यालय पर, पंचायत समिति के लिए खंड स्तर के मुख्यालय पर और जिला परिषद के लिए जिला मुख्यालय पर रिटर्निंग अधिकारी द्वारा लिए जाएंगे। जिसके लिए पंचायत विभाग की ओर से संबंधित आरओ और एआरओ की ड्यूटियां लगा दी गई हैं। जिले में पंचायती चुनाव तीन चरणों में आयोजित होना है। इनमें 10 दिसंबर को सोनीपत में 140, खरखौदा में 196 और मुंडलाना खंड में 135 बूथों पर चुनाव कराया जाना है। दूसरे चरण में 17 दिसंबर को गोहाना में 179 और कथूरा में 106 और तीसरे चरण में 24 दिसंबर को गन्नौर में 170, मुरथल में 102 और राई ब्लॉक में 160 बूथों पर चुनाव होगा।  
विज्ञापन


1 जनवरी को पहले चरण का नामांकन होगा वापस
हरियाणा पंचायती राज चुनाव नियम 1994 के तहत सूचना प्रकाशित हो चुकी है। जिला परिषद, पंचायत समिति, सरपंच व पंच पद के लिए 23 से 29 दिसंबर तक प्राप्त किए गए नामांकनों को नियम 24 (2) के तहत पेस्ट किया जाएगा तथा प्रत्याशी 15 से 19 सितंबर के बीच ही घोषणा तथा शपथपत्र फार्म 4 में संबंधित आरओ को प्रस्तुत करेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 30 दिसंबर को सुबह 10 बजे से की जाएगी। नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 01 जनवरी दोपहर बाद 3 बजे तक निर्धारित की गई है तथा 3 बजे के बाद 01 जनवरी को ही प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह अलाट कर दिए जाएंगे। चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की सूची उसी दिन चस्पा दी जाएगी।  
विज्ञापन


22 को दी जाएगी ट्रेनिंग
पंचायत विभाग की ओर से प्रथम चरण के चुनाव को लेकर आरओ और एआरओ नियुक्त कर दिए गए हैं। जिनकी खंड कार्यालयों में 22 दिसंबर को नामांकन भराने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। 23 दिसंबर से प्रत्याशियों के नामांकन भरने का काम शुरू होगा। खरखौदा के एसडीएम कार्यालय और मुंडलाना के खंड कार्यालय में पंचायत समिति के चुनाव को लेकर नामांकन भरे जाएंगे। यह नामांकन 29 दिसंबर तक प्रात: 10 बजे से शाम 4 बजे तक भरे जाने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रथम चरण के पंचायत चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया 23 दिसंबर से शुरू हो रही है। जिसके लिए विभाग की ओर से तैयारियां कर ली गई है। प्रत्याशियों के नामांकन भरवाने के लिए विभाग की ओर से नियुक्त किए गए आरओ व एआरओ करे मंगलवार को संबंधित खंड कार्यालयों में प्रशिक्षण दिया जाएगा।
-कृष्ण प्रकाश गहलावत, डीडीपीओ एडिशनल चार्ज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed