फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Palak won gold medal in national netball competition

Sonipat News: पलक ने राष्ट्रीय नेटबॉल प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक

Tue, 30 Jul 2024 10:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 30 Jul 2024 10:28 PM IST
विज्ञापन
Palak won gold medal in national netball competition
फोटो 01 - सोनीपत के खरखौदा स्थित प्रताप सिंह मेमोरियल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में द्रोणाचार्य
खरखौदा। 42वीं सीनियर राष्ट्रीय नेटबाॅल प्रतियोगिता में शहर स्थित प्रताप सिंह मेमोरियल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्रा पलक ने स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता 25 से 28 जुलाई तक भिवानी के गांव कलिंगा स्थित श्री बालाजी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित की गई थी।
विज्ञापन


पलक ने प्रदेश की तरफ से खेलते हुए टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। फाइनल मुकाबले में प्रदेश की टीम ने चंडीगढ़ की टीम को 31-21 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। नेटबाॅल प्रशिक्षक संसार दहिया ने बताया कि पलक ने इससे पहले अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दो बार देश का प्रतिनिधित्व कर रजत पदक जीता है। साथ ही वह राष्ट्रीयस्तर पर आठ पदक जीतकर देश व प्रदेश का नाम रोशन कर चुकी हैं। द्रोणाचार्य अवार्डी ओमप्रकाश दहिया, पलक के पिता रविंद्र दहिया, प्राचार्य दया दहिया, अकादमिक निदेशक डॉ. सुबोध दहिया ने पदक विजेता पलक को विद्यालय पहुंचने पर फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed