फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Palak won gold in Asian Cup Taekwondo

Sonipat News: पलक ने एशियन कप ताइक्वांडो में जीता सोना

Thu, 02 Jul 2026 01:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Palak won gold in Asian Cup Taekwondo
फोटो :: सोनीपत के जीवीएम कन्या महाविद्यालय में छात्रा एवं ताइक्वांडो ​खिलाड़ी पलक का स्वागत करत
सोनीपत। जीवीएम कन्या महाविद्यालय की छात्रा पलक शर्मा ने गोवा के कैलंगुट स्थित पेड्डेम इंडोर स्टेडियम में आयोजित 9वीं एशिया कप अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2026 में स्वर्ण पदक जीतकर जिले, प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। 26 से 28 जून तक आयोजित प्रतियोगिता में पलक ने सीनियर वर्ग के 62 किलोग्राम भार वर्ग में यह उपलब्धि हासिल की।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय स्तर की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में विभिन्न देशों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। मुकाबले चुनौतीपूर्ण और प्रतिस्पर्धात्मक रहे। ऐसे माहौल में पलक शर्मा ने अपने उत्कृष्ट कौशल, आत्मविश्वास और मजबूत तकनीक का प्रदर्शन करते हुए प्रतिद्वंद्वियों को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन

विमल शर्मा की पुत्री पलक शर्मा जीवीएम कन्या महाविद्यालय में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा हैं। खेलों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और वर्षों के निरंतर अभ्यास ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यह मुकाम दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्था के प्रधान डॉ. ओपी परूथी ने पलक को बधाई देते हुए कहा कि एशिया कप जैसी प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतना उनकी मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि पलक भविष्य में भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए और पदक जीतेंगी तथा युवा खिलाड़ियों, विशेषकर बेटियों को खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगी।

पलक शर्मा को उसकी उपलब्धि पर शुभकामनाएं। पलक की सफलता साबित करती है कि दृढ़ इच्छाशक्ति, निरंतर अभ्यास और समर्पण से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं।
डॉ. मंजूला, प्राचार्य, जीवीएम कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed