{"_id":"5dd7face8ebc3e5477445e2f","slug":"pairing-of-wrestlers-with-wrestlers-sonipat-news-rtk528791111","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शादियों को लेकर नया चलन, कुश्ती खेलते हुए दोस्त बने और फिर हमसफर, अब तक 5 जोड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादियों को लेकर नया चलन, कुश्ती खेलते हुए दोस्त बने और फिर हमसफर, अब तक 5 जोड़ियां
Sat, 23 Nov 2019 01:08 PM IST
रोहतक ब्यूरो
अंकित चौहान/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
अंकित चौहान/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
Published by: रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2019 01:08 PM IST
विज्ञापन
Wedding Marriage
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुश्ती में अभी तक दांवपेच दिखाने पर पहलवानों को केवल पदक मिलता था। अब पदक जीतते हुए पहलवानों की जोड़ी भी खूब बन रही है, और इसी चलन में अब तक पांच जोड़ियां बन चुकी हैं। पहलवानों की पहले दोस्ती हो रही है और उसके बाद परिवार के लोग उनको शादी के बंधन में बांध रहे हैं। ऐसा किसी एक पहलवान के साथ नहीं हुआ है, बल्कि इस समय देश की सभी बड़ी महिला पहलवान अपना जीवन साथी भी पहलवान चुन रही हैं।
पति के साथ गीता फोगाट
- फोटो : अमर उजाला
दंगल गर्ल के नाम से पहचान बनाने वाली गीता फौगाट खुद एक अंतरराष्ट्रीय पहलवान हैं और उसके सहारे ही महिला कुश्ती ऊंचाइयों तक पहुंची है। उसने अंतरराष्ट्रीय पहलवान पवन कुमार को अपना जीवन साथी चुना और दोनों ने शादी के बाद कई साल तक साथ प्रैक्टिस की।
पति के साथ साक्षी मलिक
- फोटो : अमर उजाला
ओलंपिक में पदक जीतने वाली अकेली महिला पहलवान साक्षी मलिक का जीवन साथी सत्यव्रत कादियान भी बड़े पहलवान हैं। सत्यव्रत कॉमनवेल्थ में पदक जीत चुके हैं। दोनों के बीच उस समय ही दोस्ती हुई जब कॉमनवेल्थ में मेडल जीता और उसके बाद दोनों शादी के बंधन में बंध गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
पति के साथ विनेश फोगाट
- फोटो : अमर उजाला
एशियन मेडलिस्ट सरिता मोर भी मेडल जीतते हुए अंतरराष्ट्रीय पहलवान राहुल मान के साथ शादी के बंधन में बंध गईं। दोनों शादी के बाद भी साथ में प्रैक्टिस करते हैं। गोल्डन गर्ल विनेश फौगाट ने भी पहलवान को ही अपना जीवन साथी चुना और नेशनल में पदक विजेता रहे सोमवीर संग पिछले साल ही शादी रचाई।
विज्ञापन
विवेक सुहाग के साथ बबीता फोगाट
- फोटो : अमर उजाला
पहलवान बबीता फौगाट ने पहलवान विवेक सुहाग को अपना हमसफर चुना। उनकी शादी की रस्में चल रही हैं, अगले महीने दोनों पति-पत्नी बन जाएंगे। अब संगीता फौगाट ने भी अपनी जीवन सफर पहलवान को चुना। वे पहलवान बजरंग पूनिया के साथ शादी करने जा रही हैं।