फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Out of 5 locations of stubble burning, only one place was found burnt.

Sonipat News: पराली जलाने की 5 लोकेशन में सिर्फ एक जगह जली मिली

Tue, 14 Nov 2023 12:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 14 Nov 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Out of 5 locations of stubble burning, only one place was found burnt.
फोटो 14- सोनीपत के गोहाना में एक खेत में आग लगाने के बाद जले फसल अवशेष। संवाद
गोहाना। दिवाली के दिन गोहाना क्षेत्र के खेतों में फसल अवशेष जलाने की पांच लोकेशन मिली हैं। जिन पर कृषि विभाग की टीम ने मौके पर निरीक्षण किया। इन लोकेशन में केवल गंगाना गांव में फसल अवशेष जलाते हुए मिले। फसल अवशेष जलाने पर किसान पर जुर्माना किया गया है।
विज्ञापन


कृषि अधिकारियों के अनुसार फसल अवशेष में आग लगाने की लोकेशन सैटेलाइट के माध्यम से मिली थी। लोकेशन में मुंडलाना, गंगाना, निजामपुर, भावड़ और छतेहरा गांव शामिल थे। सभी गांवों में दी गई लोकेशन पर जाकर देखा गया। इनमें से केवल गंगाना गांव में ही फसल अवशेषों में आग लगाने के प्रमाण मिले हैं। कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसान पर जुर्माना किया है। टीम में एडीओ सुखबीर पुनिया, सुपरवाइजर अजित सिंह, वन रजिक अधिकारी डॉ. राकेश गुलिया तथा पटवारी कुलदीप शामिल रहे।
विज्ञापन

खेत में रखी पराली में लगी आग, दमकल कर्मियों ने बुझाया
खरखौदा। दिवाली के दिन शहर के वार्ड 14 निवासी किसान के खेतों में एकत्रित की गई पराली में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिसे दमकल कर्मियों ने बुझाया, लेकिन जब तक आग पर काबू पाया गया काफी पराली जल चुकी थी। जो पराली बची है वह भी पशुचारा बनाने लायक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान कप्तान सैनी ने बताया कि उनके खांडा मार्ग पर बाईपास के पास खेत हैं, जहां उन्होंने आसपास के खेतों से भी करीब 50 हजार रुपये की दस एकड़ की पराली एकत्रित की थी। पराली का दिवाली के बाद पशु चारा बनाना था। उसमें रविवार दोपहर में अचानक आग लग गई। इसकी सूचना दमकल केंद्र में दी गई। दमकल कर्मियों ने आग को बुझाया।

फोटो 14- सोनीपत के गोहाना में एक खेत में आग लगाने के बाद जले फसल अवशेष। संवाद

फोटो 14- सोनीपत के गोहाना में एक खेत में आग लगाने के बाद जले फसल अवशेष। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed