फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Our first duty is to provide rights to the beneficiaries: MP

लाभार्थी को हक दिलवाना हमारा पहला कर्तव्य: सांसद

Mon, 12 Feb 2024 01:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 12 Feb 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
Our first duty is to provide rights to the beneficiaries: MP
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। सांसद रमेश कौशिक ने बहालगढ़ रोड़ पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा संगठन के जिला में नव-नियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि जिन भी कार्यकर्ता को संगठन की ओर से जो भी जिम्मेदारी दी गई है, उसपर पूरी ईमानदारी से कार्य करें। इससे संगठन को मजबूती प्रदान करने के साथ-साथ आने वाले लोकसभा चुनाव में फिर से भाजपा के कमल को खिलाया जा सके।


सांसद ने कहा कि हर पात्र लाभार्थी को उसका हक दिलवाना हमारा पहला कर्तव्य है। सभी पदाधिकारी लोगों के बीच जाएं और उन्हें सरकार की नीतियों के बारे में जागरूक करें। उन्होंने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन करते हुए कहा कि हम सबको उनके बताए गए अंत्योदय के रास्ते पर चलकर गरीब लोगों के कल्याण व राष्ट्र विकास के लिए मिलकर कार्य करना है। उन्होंने कहा कि वह दिन दूर नहीं है जब हम विकसित देशों की श्रेणी में खड़े होंगे और भारत दोबारा से विश्व गुरु बनकर विश्व व मानव जाति का मार्गदर्शन करेगा। इस दौरान विधायक निर्मल चौधरी, पूर्व विधायक अनिल ठक्कर, भाजपा जिलाध्यक्ष जसबीर दोदवा, जिला महामंत्री नवीन मंगला, रविंद्र दिलावर, मनोज जैन, कविता चौधरी, आजाद नेहरा, राजीव दहिया, कुणालनाथ माधव, चरण सिंह, सोहन लाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed