फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Our darlings become famous as soon as they go on the world stage.

Sonipat News: विश्व पटल पर जाते ही छा जाते हैं म्हारे लाडले-लाडलियां

Sat, 22 Jun 2024 11:01 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 22 Jun 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
Our darlings become famous as soon as they go on the world stage.
योगेश्वर दत्त, ओलंपिक कांस्य पदक विजेता
साहिल सिंगला
विज्ञापन

सोनीपत। विश्व के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को एक मंच पर लेकर आने में ओलंपिक खेलों को सबसे बड़ा योगदान है। आज से 130 साल पहले 23 जून, 1894 में अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति की स्थापना की गई थी। देश के खेल प्रेमी इस दिन को उत्सव की तरह मनाते हैं। देश के लिए ओलंपिक में तमगा लाने वालों की फेहरिस्त में सोनीपत के खिलाड़ियों का भी नाम है। योगेश्वर दत्त से लेकर रवि दहिया और सुमित कुमार देश को पदक दिला चुके हैं।
सोनीपत के खिलाड़ी देश को विश्व पटल पर ले जाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। सोनीपत के खानपुर निवासी पहलवान कुलदीप मलिक, बरोदा से राजेंद्र सिंह, नाहरी गांव से महाबीर सिंह, हलालपुर से धर्मबीर दहिया, रोहताश दहिया, नाहरी से अमित दहिया ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व कर चुके है।
विज्ञापन

सोनीपत से पहला पदक वर्ष 2012 में लंदन ओलंपिक में जिले के गांव भैंसवाल कलां के लाडले योगेश्वर दत्त ने जीता था। उन्होंने देश की झोली में कांस्य पदक डाला था। इसके बाद वर्ष 2020 में टोक्यो ओलंपिक में नाहरी के लाडले रवि दहिया ने शानदार प्रदर्शन कर देश की झोली चांदी से भर दी थी। टोक्यो ओलंपिक में ही गांव कुराड़ के लाडले सुमित कुमार की टीम ने 40 साल बाद भारतीय पुरुष हॉकी को पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। इसके साथ ही अब झज्जर के गांव खुड़न के बजरंग पूनिया का नाम भी सोनीपत से जुड़ा है। वर्तमान में सोनीपत में रह रहे बजरंग चोटिल होकर भी टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक लेकर आए थे। उनके जज्बे ने कुश्ती को खूब बढ़ावा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बेटियां भी बटोर चुकी ओलंपिक में नाम
सोनीपत की बेटियां भी ओलंपिक में नाम बटोर चुकी हैं। खेवड़ा गांव की बेटी एथलीट सीमा आंतिल वर्ष 2004, 2012, 2016 व 2020 ओलंपिक में खेल चुकी हैं। वहीं टोक्यो ओलंपिक में सोनीपत की बेटी नेहा गोयल, मोनिका मलिक व निशा वारसी ने हॉकी में देश का प्रतिनिधित्व किया था। हॉकी टीम ओलंपिक में कांस्य पदक की लड़ाई तक पहुंच गई थी, लेकिन पदक नहीं जीत सकी।

हालांकि टीम के जज्बे ने सभी को प्रभावित किया था। सोनम मलिक (कुश्ती) ने भी क्वालीफाई किया था। गांव मदीना की पहलवान सोनम मलिक ने भी टोक्यो ओलंपिक में प्रतिभागिता की थी। अब सोनीपत की बहू बन चुकी विनेश फोगाट भी टोक्यो ओलंपिक में भी प्रतिभागिता कर चुकी हैं। साथ ही इस बार पेरिस में होने वाले ओलंपिक के लिए भी उन्होंने कोटा दिलवाया है।

 योगेश्वर दत्त, ओलंपिक कांस्य पदक विजेता

योगेश्वर दत्त, ओलंपिक कांस्य पदक विजेता

 योगेश्वर दत्त, ओलंपिक कांस्य पदक विजेता

योगेश्वर दत्त, ओलंपिक कांस्य पदक विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed