फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Oscar Hospital's ultrasound center license suspended due to non-receipt of records

रिकॉर्ड सही नहीं मिलने से ऑस्कर अस्पताल के अल्ट्रासाउंड केंद्र का लाइसेंस निलंबित

Wed, 25 May 2022 11:06 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Oscar Hospital's ultrasound center license suspended due to non-receipt of records
सोनीपत। सिविल सर्जन ने ऑस्कर अस्पताल के अल्ट्रासाउंड केंद्र में रिकॉर्ड सही नहीं मिलने पर लाइसेंस निलंबित कर दिया है। विभाग की ओर से कई अल्ट्रासाउंड केंद्रों की जांच की थी। उस दौरान विभाग को ऑस्कर अस्पताल के अल्ट्रासाउंड केंद्र में गर्भ धारण एवं प्रसव पूर्व निदान तकनीक-विनियमन व दुरुपयोग अधिनियम (पीसीपीएनडीटी एक्ट) के तहत रिकॉर्ड सही नहीं मिला था। इसके बाद एक नोटिस जारी करके रिकॉर्ड ठीक करने के लिए कहा गया था। दोबारा से जांच की गई तो रिकॉर्ड ठीक नहीं होने पर सिविल सर्जन ने निलंबन की कार्रवाई की।
विज्ञापन

21 अप्रैल को नेशनल इंस्पेक्शन एंड मॉनिटरिंग कमेटी (एनआईएमसी) व स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों की टीम ने जिले के कई अल्ट्रासाउंड केंद्रों का निरीक्षण किया था। उस दौरान टीम को ऑस्कर अस्पताल के अल्ट्रासाउंड केंद्र में रिकॉर्ड सही नहीं मिला। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से नोटिस जारी किया गया था। सिविल सर्जन ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से दोबारा से अल्ट्रासाउंड केंद्र पर जाकर रिकॉर्ड की जांच गई थी, लेकिन रेडियोलॉजिस्ट की ओर से अधिनियम के मुताबिक रिकॉर्ड ठीक नहीं कर सका। ऐसे में सिविल सर्जन ने कार्रवाई करते हुए अल्ट्रासाउंड केंद्र का लाइसेंस निलंबित कर दिया। साथ ही रेडियोलॉजिस्ट को भी कारण बताओ नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन

उपायुक्त ने दिए थे अल्ट्रासाउंड केंद्रों की जांच के निर्देश
उपायुक्त ललित सिवाच ने 30 मार्च को हुई बैठक में स्वास्थ्य अधिकारियों को पीसीपीएनडीटी एक्ट के अंतर्गत नियमित रूप से अल्ट्रासाउंड केंद्रों की जांच करने के निर्देश दिए थे। उन्होंने कहा था कि किसी भी सूरत में अवैध रूप से लिंग जांच नहीं होनी चाहिए। इसके लिए कार्रवाई के निर्देश दिए थे। ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान की पूर्ण सफलता के लिए अवैध लिंग जांच पर पूर्ण रोक जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
ऑस्कर अस्पताल के अल्ट्रासाउंड केंद्र में रिकॉर्ड सही नहीं मिलने पर लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। साथ ही विभाग की ओर से अल्ट्रासाउंड केंद्र के रेडियोलॉजिस्ट को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

डॉ. जयकिशोर, सिविल सर्जन सोनीपत
वर्जन
लिपकीय त्रुटि के चलते मशीन में रिकॉर्ड दिखाई नहीं दे रहा था। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की ओर से अल्ट्रासाउंड केंद्र का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। साथ ही कारण बताओ नोटिस भी मिला है। जल्द ही इसे सही करा दिया जाएगा।
-डॉ. विपिन सांगवान, प्रबंध निदेशक, ऑस्कर अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed