{"_id":"67856ea314600136e2030cc3","slug":"orthopedic-specialist-left-the-job-bone-and-eye-opd-closed-due-to-vip-duty-sonipat-news-c-197-1-snp1003-130772-2025-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: हड्डी रोग विशेषज्ञ ने छोड़ी नौकरी, वीआईपी ड्यूटी होने से हड्डी व नेत्र ओपीडी बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: हड्डी रोग विशेषज्ञ ने छोड़ी नौकरी, वीआईपी ड्यूटी होने से हड्डी व नेत्र ओपीडी बंद
Tue, 14 Jan 2025 01:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 14 Jan 2025 01:35 PM IST
विज्ञापन
फोटो 20- साेनीपत के नागरिक अस्पताल में चिकित्सक कक्ष के बाहर खड़े मरीज। संवाद
सोनीपत। नागरिक अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपक मलिक ने नौकरी छोड़ दी है। उनका चयन दिल्ली स्वास्थ्य विभाग में हो गया। सोमवार को हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. विपिन दलाल की वीआईपी ड्यूटी होने व नेत्र विशेषज्ञों के अवकाश पर जाने से ओपीडी बंद रही। ओपीडी में मरीज इंतजार कर वापस लौट गए। वहीं, शाम को हड्डी विशेषज्ञ डॉ. संदीप बिरजानिया ने दो घंटे की ओपीडी लगाई। भविष्य में डॉ. विपिन दलाल को कोर्ट एविडेंस या पोस्टमार्टम ड्यूटी पर जाना पड़ा तो सुबह ओपीडी में मरीज परेशान होंगे।
तीन चिकित्सकों की वीआईपी ड्यूटी रही
गन्नौर के गुप्तिधाम में पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को लेकर जिला अस्पताल से तीन चिकित्सकों की वीआईपी ड्यूटी लगाई गई है। फिजिशियन डॉ. नवदीप मलिक, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. विपिन दलाल, एनेस्थिसियोलॉजिस्ट डॉ. विकास अरोड़ा की वीआईपी ड्यूटी लगाई गई। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सुशील मानिकटालिया लंबी छुट्टी पर हैं। डॉ. ललिका खत्री व डॉ. श्रेय वशिष्ठ अवकाश पर थे और डॉ. विकास चहल ऑपरेशन थियेटर में ड्यूटी होने से ओपीडी नहीं लग गई। इससे मरीजों को बिना उपचार वापस लौटना पड़ा।
अब नागरिक अस्पताल में 12 चिकित्सकों की कमी
जिला नागरिक अस्पताल में चिकित्सक के 55 पद स्वीकृत हैं। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपक मलिक के नौकरी छोड़ने के बाद 12 पद रिक्त रह गए हैं। चिकित्सकों की कमी के कारण मरीज निजी अस्पतालों में इलाज कराने को विवश हैं।
विज्ञापन
--
अस्पताल में तैनात हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपक मलिक ने नौकरी छोड़ दी है। तीन चिकित्सकों की वीआईपी ड्यूटी लगाई गई थी।
- डॉ. संदीप लठवाल, उप चिकित्सा अधीक्षक, नागरिक अस्पताल