फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Organizations took out a march demanding to release of farmers at Kundli Border

दीप सिद्धू व लक्खा सिधाना के पोस्टर संग निकाला मार्च, हरियाणा के युवाओं ने 'देशद्रोही' बता जताया विरोध

Fri, 12 Feb 2021 12:06 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Fri, 12 Feb 2021 12:06 AM IST
सार

  • कुंडली में टीडीआई से मंच तक निकाला गया मार्च, 120 से ज्यादा लोगों की रिहाई की मांग 
  • हरियाणा के युवाओं को चलने को कहा गया तो दीप सिद्धू व लक्खा सिधाना को देशद्रोही कहकर रिहाई की मांग गलत बताई 

विज्ञापन
Organizations took out a march demanding to release of farmers at Kundli Border
कुंडली बॉर्डर पर दीप सिद्धू व लक्खा सिधाना के पोस्टर लेकर मार्च निकालते लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ट्रैक्टर परेड के दौरान दिल्ली में बवाल के आरोपी दीप सिद्धू व लक्खा सिधाना के पोस्टर लेकर कुंडली बॉर्डर पर गुरुवार को मार्च निकाला गया। जहां उनके समेत करीब 120 किसानों व अन्य लोगों की रिहाई की मांग की गई। उस मार्च में हरियाणा के युवाओं को शामिल होकर साथ चलने को कहा गया तो युवाओं ने दीप सिद्धू व लक्खा सिधाना को देशद्रोही बताते हुए उनकी रिहाई की मांग का विरोध किया और उस मार्च में साथ चलने से इनकार कर दिया।  

विज्ञापन


गणतंत्र दिवस पर किसानों ने ट्रैक्टर परेड निकाली थी और इस दौरान दिल्ली में बवाल हो गया था तो लालकिला पर धार्मिक झंडा तक फहरा दिया गया था। जिसके बाद से दिल्ली पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है और दिल्ली में बवाल करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए गए तो उनकी लगातार गिरफ्तारी हो रही है। इसको लेकर ही गुरुवार को कुंडली बॉर्डर पर कई संगठनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं व महिलाओं ने मिलकर टीडीआई से मंच तक मार्च निकाला। 
विज्ञापन


उनके हाथ में दीप सिद्धू व लक्खा सिधाना तक के पोस्टर थे और यह बात वहां मौजूद हरियाणा के युवाओं को सही नहीं लगी। उन युवाओं को मार्च निकाल रहे लोगों ने साथ चलने को कहा तो हरियाणा के युवाओं ने साफ इंकार कर दिया। युवाओं ने दीप सिद्धू व लक्खा सिधाना जैसों को देशद्रोही बताते हुए उनके पोस्टर लेकर मार्च निकालने का विरोध कर दिया। जिसके बाद हरियाणा के युवाओं के बिना ही मार्च निकाला गया। वहां मार्च निकाल रहे लोगों ने कहा कि दिल्ली पुलिस काफी निर्दोष किसानों को गलत तरीके से फंसा रही है और उनको गिरफ्तार कर लिया गया है। इसलिए उनकी रिहाई की जाए और मुकदमे भी खत्म किए जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed