फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Organization and education bring strength to society: Barauli

संगठन और शिक्षा से आती है समाज में मजबूती : बड़ौली

Mon, 19 Jan 2026 12:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 19 Jan 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Organization and education bring strength to society: Barauli
फोटो 33: सोनीपत के गांव भाखरपुर में हुए द्वितीय राजपूत एकता सम्मेलन के दौरान ​विधायक देवेंद्र क
गन्नौर। गांव भाखरपुर स्थित खेल स्टेडियम में रविवार को द्वितीय राजपूत एकता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसकी शुरुआत कलश यात्रा व यज्ञ के साथ हुई। सम्मेलन में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली और गन्नौर विधायक देवेंद्र कादियान मुख्य अतिथि रहे।
विज्ञापन

इस दौरान समाज के लोगों ने गांव में चौक पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा लगाने और गन्नौर में राजपूत समाज की धर्मशाला निर्माण की मांग रखी। इस पर अतिथियों ने सहयोग का आश्वासन दिया। बड़ौली ने कहा कि समाज की मजबूती संगठन और शिक्षा से आती है। युवाओं को एकजुट होकर समाज और देशहित में काम करना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सामाजिक एकता से ही नई पीढ़ी को सही दिशा दी जा सकती है। विधायक देवेंद्र कादियान ने कहा कि भाखरपुर में विकास कार्यों की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। जीटी रोड से गांव तक जर्जर सड़क का निर्माण कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में कम्युनिटी सेंटर, पुस्तकालय और शेड बनकर तैयार हो चुके हैं। इस दौरान करीब 250 असहाय व बुजुर्गों को कंबल वितरित किए गए। भंडारे में प्रसाद वितरित किया गया, जिसकी अध्यक्षता हलका गन्नौर प्रधान विकास भट्टी ने की।

इस दौरान सरपंच राजेंद्र राठौर, खेमचंद, श्रीचंद, भगत, अजय सरपंच, रवि राणा, रवि भट्टी, सतपाल, दीपक, सुधीर, गंगाराम, प्रहलाद चौहान, रजत सिंह भट्टी, अजीत सिंह, महेंद्र कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed