{"_id":"6a6a6675e946d3c3390589cf","slug":"opposition-to-the-order-to-close-long-pending-complaints-sonipat-news-c-197-1-snp1003-157804-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: वर्षों से लंबित शिकायतों को बंद किए जाने के आदेश का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: वर्षों से लंबित शिकायतों को बंद किए जाने के आदेश का विरोध
रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत लघु सचिवालय में पहुंचे रक्षक सेना भारत एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी।
- फोटो : Samvad
Link Copied
सोनीपत। रक्षक सेना भारत और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने बुधवार को लघु सचिवालय में प्रदर्शन कर उपायुक्त नेहा सिंह को एक ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने सीएम विंडो पर लंबित शिकायतों को केवल एमिनेंट सदस्य के हस्ताक्षर से बंद करने के आदेश का विरोध किया। उन्होंने प्रशासन से यह आदेश तुरंत वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन
रक्षक सेना भारत के प्रमुख मनजीत तिहाड़ा ने कहा कि सीएम विंडो नागरिकों की शिकायतों के समाधान का माध्यम है। बिना वास्तविक समाधान के शिकायतें बंद होने से जनता का प्रशासन पर विश्वास कम होगा। ज्ञापन में बताया गया कि इस व्यवस्था से पारदर्शिता और अधिकारियों की जवाबदेही प्रभावित होगी। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें न मानी जाने पर मामला मुख्यमंत्री के समक्ष उठाया जाएगा।
विज्ञापन
इस दौरान शिवानी महलाना, प्रवीण चावला, बाबा राजेश नाथ, आनंद कुमार, सुशील, दीपक जाहरी, अभिषेक, प्रेम गौतम, सतीश जांगड़ा, रमेश, मोनू, अक्षय, विष्णु, शंकर दहिया भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।