फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Opposition to installation of tower...Sarpanch Ekta Samiti united on detaining farmers and Sarpanch

Sonipat News: टावर लगाने का विरोध...किसानों और सरपंच को हिरासत में लेने पर सरपंच एकता समिति एकजुट

Fri, 12 Jan 2024 01:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 12 Jan 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
Opposition to installation of tower...Sarpanch Ekta Samiti united on detaining farmers and Sarpanch
सोनीपत के गांव नाहरा में किसानों को समझाने पहुंचे तहसीलदार जिवेंद्र मलिक व अन्य। संवाद
राई (सोनीपत)। गांव नाहरा के खेतों में पावर ग्रिड के टावर लगाने पहुंची टीम का विरोध करने के बाद किसानों के साथ ही हलालपुर के सरपंच को भी पुलिस ने रात को हिरासत में रखा।
विज्ञापन

ग्रामीणों के बीच पहुंचे सरपंच के साथ किसानों को हिरासत में रखने के विरोध में राई ब्लॉक के करीब 42 गांवों से सरपंच व किसान यूनियन के सदस्य कुंडली थाना में पहुंच गए। जहां पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। उन्होंने गैर कानूनी तरीके से सरपंच वीरेंद्र व किसानों को हिरासत में रखने का आरोप लगाए। वहीं पुलिस ने मामले में कार्रवाई के बाद किसानों व सरपंच को जमानत दे दी। इससे पहले सरपंच व किसानों ने पुलिस पर उन्हें रात भर बगैर खाना व पानी दिए हिरासत में रखने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


दिल्ली के औचंदी बॉर्डर के पास से सोनीपत के गांव माहरा तक हाईटेंशन लाइन बिछाई जानी है। इसके लिए पावर ग्रिड के टावर लगाए जा रहे हैं। किसान इसका विरोध कर रहे थे। नाहरा के किसानों के विरोध करने पर पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया था। किसानों के साथ हलालपुर के सरपंच वीरेंद्र को भी हिरासत में लिया था। वीरवार सुबह सरपंच एकता समिति राई के सभी सरपंच प्रधान बिल्लू दहिया, जिला महासचिव सुनील कटारिया के साथ कुंडली थाना में पहुंच गए। उसके बाद ब्लॉक समिति राई के चेयरमैन सीमा प्रदीप सबौली, पूर्व चेयरमैन जोगेंद्र जठेड़ी, सुनील खेड़ी, आंतिल बाराहा खाप प्रधान जयभगवान आंतिल, जिला पार्षद सरिता राकेश नाथूपुर, किसान सभा के जिला महासचिव एडवोकेट श्रद्धानंद सोलंकी, किसान नेता वीरेंद्र पहल समेत अन्य किसानों का जमावड़ा लग गया। किसानों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसीपी मुकेश जाखड़, कुंडली थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने किसानों व सरपंचों को थाना परिसर में बुलाया। जहां पर दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई। उसके बाद हलालपुर गांव के सरपंच वीरेंद्र, औचंदी गांव के अमित, नाहरा गांव के अजय, जोगेंद्र, हरिकिशन, राजसिंह, धर्मबीर, बलराज, आनंद, दयानंद, रमेश, श्रीभगवान, रणधीर को निवारक कार्रवाई कर छोड़ दिया गया। किसानों ने आरोप लगाया कि रात को खाना नहीं देने के बाद सुबह नाथूपुर गांव से जिला पार्षद सरिता के पति राकेश ने उन्हें चाय-बिस्कुट दिए।
इस मौके पर नाहरा गांव के सरपंच उमेश दहिया, बहालगढ़ सरपंच राजेश बैरागी, नाहरी सरपंच रविंद्र भोलू, जाटी कलां सरपंच सतीश तुषीर, रसोई सरपंच अशोक, पाबसरा सरपंच पंकज, खटकड़ सरपंच योगेश शर्मा आदि मौजूद थे।


गांव में शुरू किया धरना, आज बुलाई पंचायत

गांव नाहरा में किसानों ने धरना शुरू कर दिया है। किसानों के धरने की सूचना के बाद तहसीलदार जिवेंद्र मलिक, नायब तहसीलदार प्रदीप अहलावत पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। उन्होंने किसानों से बातचीत की, लेकिन वह धरना जारी रखने पर अड़े रहे। साथ ही सरपंच समिति व ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार को गांव नाहरा में धरनास्थल पर पंचायत बुलाई है। जिसमें आसपास के साथ ही दिल्ली के गांवों से भी ग्रामीण शामिल होंगे।



वीरवार को जारी काम

वीरवार को टावर लगाने का काम जारी रहा। किसानों के धरने के बावजूद काम नहीं रोका गया। मौके पर भारी पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed