फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Opposition to inclusion of three gram panchayats in the municipality

Sonipat News: तीन ग्राम पंचायतों को नपा में शामिल करने का विरोध

Mon, 21 Apr 2025 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 21 Apr 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Opposition to inclusion of three gram panchayats in the municipality
गन्नौर। गांव टेहा, बड़ी व रोशनपुर ग्राम पंचायतों को नगरपालिका में शामिल किए जाने के प्रस्ताव का ग्रामीणों ने विरोध किया है। तीनों गांवों की ग्राम सभाओं ने बैठक कर सर्वसम्मति से निर्णय लिया है कि वह नगरपालिका में शामिल नहीं होना चाहते। ग्राम पंचायतों ने खंड विकास एवं पंचायत विभाग को औपचारिक रूप से प्रस्ताव भेजकर नगरपालिका में विलय का विरोध जताया है।
विज्ञापन

तीनों गांवों के ग्रामीणों ने बैठक में भाग लेकर अपने विचार रखें और प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किए। पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि यदि प्रशासन उनकी बात नहीं मानेगा तो कड़ा विरोध करेंगे। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत के माध्यम से उनके गांव में विकास कार्य सुचारु रूप से चल रहे हैं। यदि तीनों गांव नगरपालिका में शामिल हुए तो उनके गांव विकास के मामले में पूरी तरह से पिछड़ जाएंगे। नगर पालिका के तहत आने से न केवल करों का बोझ बढ़ेगा, बल्कि पंचायतों के माध्यम से मिलने वाली सुविधाएं भी प्रभावित होंगी। खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी ने तीनों ग्राम पंचायतों से प्राप्त प्रस्तावों को उपायुक्त कार्यालय भेज दिया गया। अब अंतिम निर्णय उपायुक्त स्तर से लिया जाएगा।
विज्ञापन


सरपंच बोले-ग्रामीणों का फैसला मान्य

टेहा गांव के सरपंच आशीष त्यागी ने कहा कि ग्राम सभा में ग्रामीणों ने गांव को नगरपालिका में शामिल न किए जाने का फैसला लिया है। ग्राम पंचायत ग्रामीणों के फैसले को मानते हुए अपना प्रस्ताव अधिकारियों को सौंप दिया है। उन्हें पंचायती राज पर पूरा विश्वास है। पंचायती राज के अंतर्गत उनके गांव में विकास कार्य तेज गति से चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं बड़ी गांव के सरपंच प्रतिनिधि अरुण त्यागी ने कहा कि ग्रामीणों के फैसले के अनुसार ग्राम पंचायत ने अपना प्रस्ताव खंड विकास एवं पंचायत विभाग को सौंप दिया है। गांव में विकास कार्य की कोई कमी नहीं है, इसलिए ग्रामीण नहीं चाहते कि बड़ी गांव नगरपालिका में शामिल किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed