फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Opposition to administrative staff who arrived to measure land on court orders

Sonipat News: न्यायालय के आदेश पर जमीन की पैमाइश करने पहुंचे प्रशासनिक अमले का विरोध

Sat, 01 Nov 2025 02:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 01 Nov 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
Opposition to administrative staff who arrived to measure land on court orders
फोटो 16: सोनीपत के मटिंडू गांव में प्रशासनिक कार्रवाई का विरोध करती ग्रामीण महिलाएं। स्रोत: वीड
खरखौदा। न्यायालय के आदेश पर शुक्रवार को मटिंडू गांव में पैमाइश करने पहुंचे प्रशासनिक अमले का ग्रामीण महिलाओं ने विरोध कर दिया। इस पर पुलिस की तरफ से महिला पुलिस को बुला लिया गया, लेकिन विरोध जारी रहने पर पैमाइश को फिलहाल स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन

मटिंडू गांव में जमीन के मामले में खरखौदा न्यायालय की तरफ से कब्जा दिलाने के आदेश दिए थे, जिस पर शुक्रवार को नायब तहसीलदार अचिन कुमार के नेतृत्व में प्रशासनिक अमला पैमाइश कराने पहुंचा था। जिससे पैमाइश के आधार पर कब्जा दिया जा सके। इस दौरान थाना प्रभारी पवन कुमार की नेतृत्व में पुलिस बल भी मौजूद था।
विज्ञापन

पैमाइश की कार्रवाई शुरू होने पर ग्रामीणों ने इसका विरोध करना आरंभ कर दिया, जिसमें महिलाओं की संख्या ज्यादा थी। स्थिति को ध्यान में रखते हुए महिला पुलिस बुलाई गई, लेकिन ग्रामीण महिलाओं की संख्या ज्यादा होने और विरोध जारी रखे जाने के चलते पैमाइश का कार्य पूरा नहीं हो सका और टीम वापस लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed