{"_id":"67ed92449f25278cdf0fe790","slug":"opposition-is-unnecessarily-creating-ruckus-on-wakf-board-amendment-bill-baroli-sonipat-news-c-197-1-snp1001-134652-2025-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"वक्फ बोर्ड संशोधन बिल पर बेवजह हंगामा कर रहा विपक्ष : बड़ौली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वक्फ बोर्ड संशोधन बिल पर बेवजह हंगामा कर रहा विपक्ष : बड़ौली
Thu, 03 Apr 2025 01:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 03 Apr 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि वक्फ बोर्ड संशोधन बिल को संसद में लाने के पीछे सरकार का मकसद वक्फ संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वाले भू-माफियाओं को खत्म करना है। विपक्ष बेवजह इसको लेकर बवाल कर रहा है। विपक्ष को किसी भी अच्छे काम में सरकार का सहयोग करना चाहिए न कि विरोध के नाम पर राजनीति करनी चाहिए।
वह बुधवार को सेक्टर-8 स्थित कार्यालय में वक्फ बोर्ड संशोधन बिल को लेकर संसद में विपक्षी दलों की तरफ से किए गए हंगामे को लेकर बोल रहे थे। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने आरोप लगाया कि पहले नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और धारा 370 को लेकर विपक्ष ने बेवजह हंगामा किया था और अब सरकार वक्फ संपत्तियों को भू माफियाओं से मुक्त करने का प्रयास कर रही है, तो फिर विरोध शुरू हो गया है। मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि हरियाणा भाजपा ने हाल में ही अपने जिलाध्यक्षों की नियुक्ति पूरी कर ली है। इसी क्रम में बुधवार को सोनीपत और गोहाना के नए जिलाध्यक्षों ने अपना पदभार संभाला। उन्होंने कहा कि इनके नेतृत्व में सोनीपत जिले में पार्टी का संगठन और मजबूत होगा।
इस दौरान मोहन लाल बड़ौली ने कांग्रेस और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस कभी अच्छी पार्टी थी, लेकिन अब वह पूरी तरह से परिवारवाद की राजनीति में उलझ गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की यही नीति आने वाले चुनावों में भी उसकी हार का कारण बनेगी, जबकि भाजपा हर चुनाव में अपनी मजबूत संगठनात्मक रणनीति के चलते जीत हासिल करेगी।
विज्ञापन
बड़ौली ने वक्फ बोर्ड संशोधन बिल पर कहा कि वर्ष 2013 में कांग्रेस ने गलत तरीके से वक्फ बोर्ड में संशोधन किया था, जिससे भू माफियाओं को फायदा हुआ और जरूरतमंद परिवारों को नुकसान हुआ। अब सरकार इन अवैध कब्जों को हटाने के लिए संशोधन लेकर आई है, तो विपक्षी दल हंगामा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष को जनता के हित में सोचना चाहिए, न कि राजनीतिक फायदे के लिए संसद में अराजकता फैलानी चाहिए।
पानीपत में आयोजित होने वाले आरएसएस के प्रशिक्षण शिविर को लेकर उन्होंने कहा कि संगठन के सभी बड़े नेता इसमें शामिल होंगे और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए रणनीति तैयार की जाएगी।