{"_id":"67929e463d73e0fd900a415d","slug":"operation-of-two-trains-will-be-disrupted-on-republic-dayoperation-of-two-trains-will-be-disrupted-on-republic-day-sonipat-news-c-197-1-snp1002-131268-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: गणतंत्र दिवस पर दो ट्रेनों का परिचालन रहेगा बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: गणतंत्र दिवस पर दो ट्रेनों का परिचालन रहेगा बाधित
Fri, 24 Jan 2025 01:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 24 Jan 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। गणतंत्र दिवस समारोह पर दिल्ली में परेड के दौरान डेढ़ घंटे के लिए रेल यातायात निलंबित किया गया है। इससे अंबाला-दिल्ली रेलमार्ग पर अप व डाउन ट्रैक की दो ट्रेनों का परिचालन बाधित रहेगा। इससे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ सकती है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि परेड के उपरांत ट्रेनों का परिचालन शुरू कर दिया जाएगा।
26 जनवरी को गणतंत्र दिवस परेड समारोह में सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए नई दिल्ली क्षेत्र में रेल यातायात सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक अस्थायी रूप से निलंबित किया गया है। इसको लेकर कुछ ट्रेनों को रद्द किया गया है तो कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है। जबकि कुछ ट्रेनों को परेड समय तक पीछे के रेलवे स्टेशनों पर रोकने के आदेश जारी किए हैं। इससे दिल्ली-अंबाला रेलमार्ग पर जम्मू से चलकर पूणे जाने वाली गाड़ी संख्या 1178 झेलम एक्सप्रेस और मुंबई सेंट्रल से चलकर अमृतसर जाने वाली गाड़ी संख्या 12925 पश्चिमी एक्सप्रेस का परिचालन बाधित रहेगा। रेलवे अधिकारी का कहना है कि झेलम एक्सप्रेस को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर रोका जाएगा, वहीं पश्चिमी एक्सप्रेस को हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पर रोका जाएगा। परेड के बाद ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा। ऐसे में यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।