फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Open Football Competition: Badli defeated Gohana 1-0 in a tough match

ओपन फुटबाॅल प्रतियोगिता : कड़े मुकाबले में बादली ने गोहाना को 1-0 से हराया

Sun, 02 Feb 2025 01:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 02 Feb 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Open Football Competition: Badli defeated Gohana 1-0 in a tough match
फोटो 21- सोनीपत के गोहाना के गांव बिचपड़ी में आयोजित ओपन फुटबाल प्रतियोगिता में जीत के लिए जोर
सोनीपत। गांव बिचपड़ी में तीन दिवसीय ओपन फुटबाॅल प्रतियोगिता के दूसरे दिन टीमों के बीच कड़े मुकाबले देखने को मिले। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से करीब 16 टीमें प्रतिभागिता कर रही हैं। शनिवार को प्रतियोगिता में पहला मुकाबला गोहाना व बादली की टीमों के बीच खेला गया। इसमें बादली की टीम ने गोहाना को 1-0 के अंतर से हराते हुए मुकाबले में जीत दर्ज की। प्रतियोगिता में पहुंची अन्य टीमों में भी मुकाबले को लेकर उत्सुकता बनी रही।
विज्ञापन

ग्रामीणों के सहयोग से आयोजित की जा रही ओपन फुटबाॅल प्रतियोगिता में विभिन्न स्थानों से टीमें पहुंची। आयोजक समिति से सुरेश पूनिया ने बताया कि शुक्रवार को शुरू की गई प्रतियोगिता में रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। पहले दिन जहां जूनियर वर्ग के मुकाबले खेले गए। वहीं शनिवार को सीनियर वर्ग की टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रविवार को खेला जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में विजेता रहने वाली टीम को 41 हजार और उप विजेता को 31 हजार रुपये की नकद राशि से पुरस्कृत किया जाएगा। इसके अलावा सेमीफाइनलिस्ट को भी 5100-5100 रुपये के नकद पुरस्कार दिए जाएंगे।
विज्ञापन

बुजुर्गों की दौड़ रहेगी आकर्षण का केंद्र
आयोजक समिति सदस्यों ने बताया कि प्रतियोगिता में फुटबाॅल के अलावा गांव के 60 वर्ष से अधिक बुजुर्गों की दौड़ करवाई जाएगी, जो विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी। इसके अलावा पुरुष व महिलाओं की रस्साकसी भी करवाई जाएगी। जिसको लेकर ग्रामीणों में भी उत्साह बना हुआ है। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में ग्रामीण भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह रहा परिणाम
फुटबाॅल प्रतियोगिता में कुरुक्षेत्र के गांव बाहरी ने कैथल के गांव मुन्नाहेड़ी, जींद के नरवाना ने झज्जर के भम्भेवा, करनाल के नरूखेड़ी ने गोहाना के बिचपड़ी बी, बादली ने गोहाना, झज्जर के बहादुरगढ़ के गांव दाबोदा ने सोनीपत, सोनीपत के पुरखास ने जींद के खरक रामजी, जींद के उचाना ने गोहाना के बिचपड़ी को हराकर मुकाबले जीते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed