फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   OPD reached 1700, ENT specialist will not come till 8

Sonipat News: ओपीडी 1700 पहुंची, 8 तक नहीं आएंगे ईएनटी विशेषज्ञ

Mon, 04 Dec 2023 11:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 04 Dec 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
OPD reached 1700, ENT specialist will not come till 8
फोटो 12. सोनीपत के जिला नागरिक अस्पताल में उपचार कराने के लिए पंजीकरण कार्ड बनवाने को लाइन में
नागरिक अस्पताल से फिजिशियन, ईएनटी, ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञ की लगी दिव्यांगता शिविर में ड्यूटी
विज्ञापन


दूसरे फिजिशियन की ड्यूटी मुख्यमंत्री के जनसंवाद कार्यक्रम में लगाई गई

ओपीडी में चिकित्सक कम होने के कारण बढ़ी मरीजों की परेशानी
फोटो 12. सोनीपत के जिला नागरिक अस्पताल में उपचार कराने के लिए पंजीकरण कार्ड बनवाने को लाइन में खड़े मरीज। संवाद
फोटो 13. सोनीपत के जिला नागरिक अस्पताल में ईएनटी विशेषज्ञ की ड्यूटी दिव्यांगता जांच शिविर में लगाए जाने से बंद पड़ा चिकित्सक कक्ष। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। सर्दी के मौसम में लोगों को बीमारियां जकड़ रही है। इसके चलते उपचार कराने के लिए मरीज लगातार जिला नागरिक अस्पताल में पहुंच रहे हैं। सोमवार को अस्पताल में 1700 से ज्यादा मरीज। उपचार कराने के लिए ओपीडी पंजीकरण खिड़की से लेकर ओपीडी में चिकित्सक कक्ष के बाहर तक मरीजों की लाइन लगी रही। वहीं अस्पताल में फिजीशियन, ईएनटी, ऑर्थोपेडिक सर्जन की ड्यूटी दिव्यांगता जांच शिविर में लगाने से चिकित्सक कम पड़ गए हैं। अस्पताल में ईएनटी विशेषज्ञ का पद एक होने के कारण 8 दिसंबर तक ओपीडी बंद रहेगी। वह स्कूलों में लगाए जा रहे शिविर में दिव्यांग बच्चों की जांच करेंगे।
इस समय बुखार, खांसी, जुकाम और सांस से संबंधित 400 से ज्यादा मरीज रोजाना उपचार कराने के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं। इस मौसम में वायरल बीमारियों का खतरा ज्यादा बना हुआ है। चिकित्सक लोगों को सलाह दे रहे हैं कि जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर है, उन्हें अपने खानपान का खास ध्यान रखना चाहिए। सांस के रोगियों को ऐसे मौसम में सुबह-शाम सैर से बचना चाहिए। साथ ही प्रदूषण से बचने के लिए मास्क लगाने के लिए कहा जा रहा है। इस मौसम में काफी संख्या में मासूम निमोनिया की चपेट में आ रहे हैं।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग की ओर से बच्चों के दिव्यांगता प्रमाणपत्र बनाने के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर लगवाए जा रहे हैं। सोमवार से इन शिविरों की शुरुआत हो गई है। ऐसे में जिला अस्पताल से ईएनटी डॉ. प्रदीप लाकड़ा, फिजीशियन डॉ. मीनाक्षी, ऑर्थोपेडिक डॉ. दीपक मलिक की ड्यूटी इन शिविरों में लगाई गई है। वहीं मुरथल विश्वविद्यालय में हुए मुख्यमंत्री के जनसंवाद कार्यक्रम में फिजीशियन डॉ. शैलेंद्र राणा व अन्य स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई है। ऐसे में अस्पताल में फिजिशियन की कमी होने से चिकित्सक कक्ष के बाहर मरीजों की भीड़ लग गई। वहीं ईएनटी विशेषज्ञ का पद एक ही होने के कारण 8 दिसंबर तक ओपीडी नहीं लगेगी। दिव्यांगता जांच शिविर में ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. प्रदीप लाकड़ा की ड्यूटी लगाई गई है। जिससे कान, नाक व गला के मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
अस्पताल में ओपीडी में आने वाले मरीजों के बेहतर उपचार के निर्देश दिए गए हैं। शिक्षा विभाग की ओर से शुरू किए गए दिव्यांगता जांच शिविर में चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई गई है। ऐसे में सीएम ड्यूटी पर भी फिजीशियन व स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई। -डॉ. जयकिशोर, सिविल सर्जन।

फोटो 12. सोनीपत के जिला नागरिक अस्पताल में उपचार कराने के लिए पंजीकरण कार्ड बनवाने को लाइन में

फोटो 12. सोनीपत के जिला नागरिक अस्पताल में उपचार कराने के लिए पंजीकरण कार्ड बनवाने को लाइन में

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed